कानपुर में फिर से हुआ ट्रैक्टर ट्राली हादसा – दो दर्जन सवारियां हुईं घायल
रिपोर्ट – अनंत तिवारी – कानपुर नगर
Kanpur News – उत्तर प्रदेश के कानपुर में फिर से एक ट्रैक्टर ट्राली हादसा हुआ। जिसमें करीबन दो दर्जन सवार लोग घायल हो गए। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज की तस्वीरों को देख साफ़ जाहिर हो रहा है कि यह तो ऊपर वाले की रहमत रही कि कहीं फिर से कोरथा ट्रैकटर ट्राली कांड न हो जाता। जिसमे एक साथ 27 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी थी।
आगे पढ़िए खौफनाक था हादसा और सीसीटीवी फुटेज
कहीं हो न जाता कोरथा ट्रैक्टर ट्राली हादसा – फिर लोगों को गवानी पड़ती जान – त्यौहार के दिन घर में छाया होता मातम – कुछ ऐसा ही नजारा दिख रहा था कैमरे में कैद सीसीटीवी फुटेज में। जिसमे साफ़ दिख रहा था कि दर्जनों सवारियों से भरा एक ट्रैक्टर पास आउट रस्ते से निकलने की कोशिस कर रहा था। लेकिन कुछ ही देर में ट्रैकटर का अगला हिस्सा तो पास आउट तो हो गया, लेकिन जैसे ही ट्राली उस मार्ग के अंदर आई तो अचानक पलट गई। जिसमें बैठी सवारियां खिलौने की तरह लुढ़कते नजर आए।
जानिए हुआ था क्या और कहां
अचानक हुए इस हादसे की शुरुआत उस वक्त हुई जब शिवराजपुर क्षेत्र के चैन निवादा गांव निवासी गोलू वर्मा का ट्रैक्टर मंगलवार की सुबह पड़ोस की महिलाओं बच्चों को नवरात्र के अंतिम दिवस पर सोमवार शाम क्षेत्र के खेरेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए गया था। वहां से वापस लौटते समय दरिया निवादा गांव के सामने नेशनल हाईवे यानी पर बने टोल प्लाजा को पार करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली जिस टोल पट्टी पर जा रही थी। उसे टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा ट्रैक्टर चालक से उस पट्टी से हटकर टोल रहित दूसरी पट्टी से जाने के लिए कहा गया। इस पर ट्रैक्टर चालक गाड़ी को बैक कर दूसरी पट्टी पर जाने लगा। दूसरी पट्टी पर जाते समय ट्रैक्टर की ट्राली का एक पहिया डिवाइडर पर चढ़ गया और ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राली के पलटते ही उसमें सवार महिलाएं और बच्चे रोड़ पर जा गिरे। हादसे को देख टोल प्लाजा पर हर तरफ अफरा-तफरी मच गई।मौके पर मौजूद लोगों ने ट्राली में सवार महिलाओं और बच्चों बचाने का प्रयास किया। जिसमें बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब दो दर्जन लोग घायल हैं.जिसमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल है।