टोंक में रेल की मांग पर बोले रेल मंत्री, जानिए क्या मिला जवाब ?
टोंक में रेल की मांग पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करते अकबर खान
टोंक में रेल की मांग को लेकर अकबर खान ने की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात, मिला जल्द कार्य शुरू करने का आश्वासन
टोंक जिले की वर्षों पुरानी रेल परियोजना को लेकर अब उम्मीदें फिर से जाग उठी हैं। रेल लाओ संघर्ष समिति टोंक के अध्यक्ष और कांग्रेस जिला महासचिव अकबर खान ने आज जयपुर खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने टोंक में रेल की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा और लंबे समय से अटकी पड़ी परियोजना को शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया।
35 वर्षों से अधूरी टोंक रेल परियोजना
टोंक क्षेत्र में रेल सेवा का अभाव वर्षों से महसूस किया जा रहा है। अकबर खान ने रेल मंत्री को बताया कि टोंक की जनता पिछले 35 वर्षों से रेल संपर्क की मांग को लेकर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि अब परियोजना में केवल भूमि अवाप्ति और आधी वित्तीय राशि की घोषणा शेष है। यदि यह दो चरण पूरे हो जाएं, तो टोंक रेल परियोजना का कार्य तुरंत शुरू हो सकता है।
केंद्रीय रेल मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन
अकबर खान ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि टोंक की जनता की यह मांग अब आंदोलन का रूप ले चुकी है। उन्होंने आग्रह किया कि टोंक में रेल की मांग को केंद्र सरकार शीघ्र पूरा करे, ताकि जिले के विकास की राह खुल सके।
खबर यह भी पढ़े…
जयपुर में डीजल-भरे टैंकर में आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची बड़ी दुर्घटना
रेल मंत्री का जवाब: “टोंक रेल का कार्य जल्द शुरू करेंगे”
मुलाकात के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें टोंक रेल परियोजना की पूरी जानकारी है और इस पर जल्द ही कार्यवाही शुरू की जाएगी। रेल मंत्री ने आश्वासन दिया कि टोंक क्षेत्र के लोगों का इंतजार अब ज्यादा लंबा नहीं होगा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोग
अकबर खान के साथ इस मुलाकात में रामस्वरूप गुर्जर, हरदयाल मीणा, आसिफ खान, रामरत्न चौधरी, रामगोपाल गुर्जर, नगीन भाई और नूर भाई नागौरी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर टोंक रेल कार्य को जल्द प्रारंभ करने की मांग दोहराई।
टोंक रेल से जुड़े विकास की उम्मीदें
यदि टोंक रेल परियोजना शुरू होती है, तो यह क्षेत्रीय विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इससे रोजगार, व्यापार और पर्यटन को सीधा लाभ मिलेगा। टोंक की जनता को अब उम्मीद है कि सरकार इस परियोजना को प्राथमिकता देकर टोंक में रेल की मांग को साकार करेगी।
खबर यह भी पढ़े…
Rajasthan Congress: कांग्रेस सृजन अभियान से टोंक में मिलेगा नया जिलाध्यक्ष, बनाया यह फॉर्मूला