“चोरों” के गिरेबान तक पहुंचे “खाकी” के हाथ – फिर हुआ चौकाने वाला “खुलासा”

0
20231007_135742
Kanpur – पुलिस को उस वक्त सफलता मिली जब एक शातिर चोर गैंग को पकड़ने में सफलता हाथ लगी। जिसके चलते पुलिस ने हाल में हुईं तीन चोरियों का खुलासा करते हुए भारी मात्रा में जेवरात और नगदी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक़ गिरफ्तार किए गए गैंग के सदस्य अलग-अलग ठिकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे और चोरी से पहले वह उस घर या दूकान की रेकी कर लेते थे जहां उन्हें चोरी करना होता था, आपको बताते चलेंकि की शातिर चोर पूर्व में भी कई बार जेल जा चुके हैं।
 
गांधीग्राम में थे सभी  
 
कानपुर में लगातार हो रहीं उन चोरी की वारदातें कमिश्नर पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुकी थी। एक के बाद एक चोरी की वारदात से पुलिस हैरानी में थी, जिसके चलते चकेरी इलाके में हुई चोरी ने खाकी को खुली चुनौती दे डाली। जिसके बाद थाना प्रभारी चकेरी ने अपने थाने के होनहार दरोगा और सिपाहियों की टीम का चयन किया और चोरों की पहचान में लग गए, इस टारगेट में सर्विलांस टीम ने भी अपना सहयोग प्रदान किया, तभी मुखबिर सूचना के आधार चोरों की लोकेशन चकेरी के ही गांधीग्राम स्थित जीटी रोड में मिली। जिसके चलते थाना प्रभारी और उनकी टीम ने घेराबंदी करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़िए – जानिए कहां दोहराया गया था देवरिया नरसंहार
कौन हैं यह शातिर    
 
पुलिस ने जिन चोरों को गिरफ्तार किया है उनमे राजेंद्र उर्फ़ राजू कटियार, अजय सिंह पुत्र स्व: हरिशंकर, जैकी श्रॉफ उर्फ़ जयकिशन पुत्र स्व: पुन्नूलाल, रवि गुप्ता पुत्र राम लाल गुप्ता, विनीत कुमार कटियार पुत्र राजनारायण कटियार हैं इनके पास से 757400 रुपया नगद,26. 640 ग्राम सोने का हार और दो झुमके जिसकी कीमत पंद्रह लाख रुपए बरामद किए गए हैं। आपको बताते चलेंकि इन चोरों में राजेंद्र उर्फ़ राजू कटियार पर कानपुर नगर के चकेरी थाने में तीन एफआईआर। अजय सिंह पुत्र हरिशंकर पर चकेरी थाने से तीन, घाटमपुर से तीन, बर्रा से तीन और नौबस्ता से दो मुकदमे दर्ज हैं। जैकी श्रॉफ पर चकेरी से तीन, कल्याणपुर और बाबूपुरवा से एक एक, सीसामऊ से तीन मुकदमे दर्ज हैं। रवि गुप्ता पर चकेरी थाने से पांच और बाबूपुरवा-नौबस्ता से एक-एक मुकदमा दर्ज है। इसी तरह विनीत कुमार कटियार पर चकेरी थाने से एक मुकदमा दर्ज है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading