Video: छात्राओं ने की चपल्लों से मास्टर की कुटाई, अश्लील वीडियोस भेजता था अध्यापक

0
teacher-got-beaten-girl-students-hamirpur-viral-video

Video: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक टीचर को छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करना महंगा पड़ गया। छात्राओं ने मनचले अध्यापक की सरेआम पिटाई कर दी। वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब वायरल हो रहा है।

दरअसल, पूरा मामला हमीरपुर के जरिया थाना क्षेत्र के राजकीय हाई स्कूल विद्यालय बौखर का है। आरोप है कि एक अध्यापक स्कूल की छात्राओं को गंदे-गंदे वीडियो भेजता था और कमेंट करता था, जिससे परेशान होकर छत्राओं ने यह कदम उठाया। पीड़ित छात्राओं ने एकजुट होकर अध्यापक को पकड़ा और चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी।

https://platform.twitter.com/widgets.js

इसी दौरान वहां मौजूद लोगों में से किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देख सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है। लोगों का कहना है कि ऐसे अध्यापकों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading