Success Story: डॉक्टरी छोड़ बनीं IPS अधिकारी, जानें बेहद चर्चित डॉ. नवजोत सिमी की कहानी
Dr. Navjot Simi IPS: कई अन्य उम्मीदवारों की तरह डॉ. नवजोत सिमी को भी सिविल सर्विस (Civil Service) में आने के लिए अपने करियर के साथ समझौता करना पड़ा था. डॉ. नवजोत सिमी पंजाब (Punjab) की रहने वाली हैं. उनका जन्म 21 दिसंबर 1987 को पंजाब के गुरुदास पुर में हुआ था. उनकी शुरुआती पढ़ाई पंजाब के पाखोवाल के मॉडल पब्लिक स्कूल (Model Public School) से हुई थी.
Dr. Navjot Simi Career: आईपीएस ऑफिसर डॉ. नवजोत सिमी ने बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की डिग्री हासिल की है. डॉक्टर बनने के बाद उन्हें वह करियर रास नहीं आ रहा था और इसलिए उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी. साल 2016 में वह अपने पहले अटेंप्ट में असफल हो गई थीं. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और साल 2017 में दोगुनी तैयारी के साथ सिविल सर्विस परीक्षा में शामिल हुईं.