Celeb Education: इस स्ट्रीम में ग्रेजुएट हैं क्रिकेटर राहुल द्रविड़, बीच में छूट गया था MBA
Rahul Dravid Early Life: राहुल द्रविड़ की गिनती देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में की जाती है. उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में भी खास जगह बनाई है. वे भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कैप्टन रह चुके हैं. राइट हैंड बल्लेबाजी के लिए मशहूर राहुल द्रविड़ फिलहाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के तौर पर काम कर रहे हैं. वे भारत के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे खिलाड़ियों में से एक हैं (Most Educated Indian Cricketer).
Rahul Dravid Birthday: राहुल द्रविड़ का जन्म 11 जनवरी 1973 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था. वे मराठा परिवार से ताल्लुक रखते हैं. राहुल कर्नाटक के बेंगलुरु में पले-बढ़े थे. वो हिंदी और इंग्लिश के साथ ही कन्नड़ और मराठा भाषाएं भी बोल लेते हैं. राहुल द्रविड़ की परवरिश साधारण मध्यम वर्ग के माहौल में हुई है. उनके पिता शरद द्रविड़ जैम बनाने वाली कंपनी में काम किया करते थे. वहीं उनकी मां पुष्पा बेंगलुरु की एक यूनिवर्सिटी में आर्किटेक्चर की प्रोफेसर थीं (Rahul Dravid Family).