“कानपुर” से “वायरल” हुआ चौकाने वाला “वीडियो” – तस्वीर देख कर “दंग” रह जाओगे आप
Kanpur News – विश्व विख्यात कानपुर की आईआईटी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में कुछ छात्र एक दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं दर्जनों छात्र एक दूसरे पर कुसियों से फेकने का काम कर रहे थे। जिसको देखते हुए पूरे हॉल में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ सा दिख रहा था। जिसको देखते हुए आईआईटी प्रशासन द्वारा जांच बैठा दी गई है। जिसमे यह भी देखा जा रहा है कि क्या वायरल वीडियो आईआईटी का ही है या फिर किसी की कोई कारिस्तानी तो नही है जो सोशल मीडिया पर आईआईटी का नाम जोड़कर कहीं और का वीडियो वायरल किया जा रहा हो।
हम नहीं करते पुष्टि
इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम भी नही करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो के आधार पर हो रही चर्चा को जरूर खबर के रूप में देख सकते हैं। क्योंकि वीडियो के साथ आईआईटी का नाम जोड़ा गया है। इसलिए यह गंभीर विषय माना गया और इसकी पड़ताल किया जाना उतना ही जरूरी है।
पढ़िए वीडियो की सच्चाई
आपको बताते चलें कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छात्रों के दो गुट आपस में एक दूसरे पर कुसियों से हमला कर रहे हैं। जिसके चलते हाल में अफरा तफरी सी मची हुई है। दर्जनों छात्रों की इस मारपीट में फंसे अन्य छात्र छात्राएं अपने आपको बचाने की होड़ में लगे हुए दिख रहे हैं। इस बीच दर्जनों कुर्सियां टूट चुकी थी। जिस अज्ञात व्यक्ति द्वारा इस वीडियो को वायरल किया था, उसने इसे कानपुर आईआईटी का बताते हुए लिखा है कि स्पोर्ट्स इवेंट उद्घोष के दौरान कबड्डी मैच हुआ था, जिसमे शामिल होने आए छात्रों के दो गुट आपस में झगड़ बैठे थे।