Shoaib Malik: सानिया मिर्जा को छोड़ शोएब मलिक ने रचाया दूसरा निकाह, पाकिस्तान की अदाकारा सना मलिक बनी पत्नी

1
00000
शोएब मलिक: मीडिया  से दूर हैं सानिया मिर्जा, शोएब और सना दिख रहे हैं खुश, सोशल मीडिया की तस्वीरें दे रहीं है गवाही 
 
रिपोर्ट – विशेष सवांददाता 

Shoaib Malik: पाकिस्तान पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाक की मशहूर एक्टर सना मलिक से दूसरी शादी रचा ली है। जिसका जिक्र क्रिकेट की दुनिया से लेकर बॉलीवुड और पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री में जोरों से हो रही है। इस संबंध में दोनों को उनकी शादी की बधाइयों का सिलसिला जारी है। जिसका दृश्य सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है। 

 
वायरल हो रहीं हैं तस्वीरें 
 
पाक की मशहूर एक्टर सना मलिक और शोएब ने निकाह किया है। इंटरनेट मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो रहीं है। आपको बताते चलें कि शोएब मलिक ने अपना पहला निकाह भारत की प्रसिद्ध टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा से किया था। उस वक्त भी उनकी शादी की चर्चा पूरी दुनिया भर में हुई थी। लेकिन बाद में दोनों के बीच का फासला कम हुआ और दोनों एक दूसरे से जुदा हो गए। 
 
इस संबंध में नहीं बोली सानिया 
 
शोएब मलिक की इस शादी को लेकर जहां एक बार फिर से चर्चा जोरों से हैं वहीं सानिया मिर्जा ने की तरफ से अभी तक किसी प्रकार की कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई हैं और न ही वह मीडिया के सामने नजर आ रहीं हैं। जिसको लेकर कहीं न कहीं यह भी चर्चा है कि सानिया मिर्जा को यह कभी बर्दाश्त होगा कि शोएब ऐसा भी कर सकते हैं। फ़िलहाल शोएब अपनी दूसरी शादी से बेहद खुश नजर आ रहे हैं। 

About The Author

1 thought on “Shoaib Malik: सानिया मिर्जा को छोड़ शोएब मलिक ने रचाया दूसरा निकाह, पाकिस्तान की अदाकारा सना मलिक बनी पत्नी

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading