Sheohar News: दूल्हे को कुरूप बताकर शादी से इंकार, जयमाल के बाद दुल्हन ने वापस लौटाई बारात

1
Sheohar News: दूल्हे को कुरूप बताकर शादी से इंकार, जयमाल के बाद दुल्हन ने वापस लौटाई बारात

Sheohar News: बिहार के शिवहर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी वाले दिन ही दूल्हे को कुरूप बताकर लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। जिस वजह से बारात को बिना दुल्हन ही वापस लौटना पड़ा। वहीं, जयमाल होने के बाद शादी तोड़ने से नाराज लड़के वालों ने लड़की पक्ष पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के सरसौला खुर्द गांव का है। यहां के रहने वाले रामबाबू प्रशाद गुप्ता के पुत्री काजल कुमारी की शादी श्यामपुर भटहा थाना अंतर्गत ग्राम धनहरा के रहने वाले शत्रुधन साह के पुत्र रोहित कुमार से तय हुई थी। शादी वाले दिन दूल्हा पक्ष बारात लेकर भी पहुंचा। द्वार पूजा और जयमाल की रस्म भी हंसी-खुशी पूरी की गई। वर-वधु को बुजुर्गों ने आशिर्वाद भी दिया। लेकिन बाद में मड़वा पर एकाएक लड़की ने लड़के को कुरुप बताकर शादी से इंकार कर दिया।

‘पहले बता देती तो बारात लेकर ही नहीं आते’ – दूल्हा

वहीं, दूल्हा रोहित कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि “विवाह से पहले दोनों की फोन पर बात होती थी। लड़की तरह-तरह की मांग किया करती थी। कभी लहंगा अच्छा नहीं है, तो कभी कुछ अच्छा नहीं है कहती थी।” दूल्हे का कहना है कि “अगर लड़की ने बातचीत के दौरान यह बता दिया होता कि हम पसंद नहीं हैं तो तो हम बारात लेकर आते ही नहीं।”

दूल्हे का यह भी आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने बारात को बंदी बना लिया था। दूल्हे और उसके भाई को रूम मे बंद कर दिया था। लड़की पक्ष ने डरा धमकाकर उनसे 5 लाख रूपये मांगे। नहीं देने पर दहेज़ का झूठा केस करने की बात कही। उनका कहना है कि दहेज़ के मुकदमे के डर से लड़का पक्ष ने 2 लाख रूपये दे भी दिए। दूल्हे ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से 50-50 हजार कर के 2 बार ट्रांजेक्शन किया, तब जाकर उन्हें और उनके भाई को घर आने दिया गया।

‘विवाह के नाम पर किया व्यपार’

वहीं, लड़के की माँ का कहना है कि “वह दहेज़ मुक्त विवाह इसलिए कर रहे थे कि बहु के रूप मे बेटी घर आएगी। लेकिन उसके परिवार वालों ने विवाह के नाम पर व्यपार किया। हमनें बहुत अरमान से गहने दिए थे, जिसे पेटी तोड़कर निकाल लिया। जब विवाह नहीं करना था या हमारा बेटा पसंद नहीं था, तो पहले ही बता देते हम शादी नहीं करते।”

 

Sheohar News: दूल्हे को कुरूप बताकर शादी से इंकार, जयमाल के बाद दुल्हन ने वापस लौटाई बारात

फिलहाल, लड़का पक्ष का कहना है कि “वह प्राथमिकी दर्ज़ कराएंगे। दहेज़ प्रथा लगाने की धमकी, प्रताड़ित करने और घर की मान-मर्यादा, इज्जत और प्रतिष्ठा खराब करने का मुकदमा करेंगे।” बताते चलें कि यह घटना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

 

यहाँ भी देखें:-

https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/betia-news-father-in-law-brutally-beaten-when-he-went-to-bid-farewell-to-daughter-in-law/

About The Author

1 thought on “Sheohar News: दूल्हे को कुरूप बताकर शादी से इंकार, जयमाल के बाद दुल्हन ने वापस लौटाई बारात

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading