शक्ति दीदी ने किया महिलाओं को सतर्क : जानिए कौन है शक्ति दीदी
रिपोर्ट – जीतेंद्र सिंह यादव -कानपुर देहात
Kanpur Dehat News: मिशन शक्ति व शक्ति दीदी टीम के द्वारा अमराहट थाना के कई गांवों में महिलाओं को जागरूक किया गया। मिशन शक्ति अभियान का यह चौथा चरण है।इसमें महिलाओं को महिला सुरक्षा व सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया।
बेटियां आएंगी हर क्षेत्र में आगे

अमराहट थाना क्षेत्र के तुतुआपुर गांव में मिशन शक्ति व शक्ति दीदी टीम के द्वारा महिलाओं को जागरूक किया गया।रविवार को अमराहट थाना क्षेत्र के तुतुआपुर गांव में महिला सुरक्षा दल ने मिशन शक्ति अभियान फेस 4 के तहत महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा कि बेटियों को हर क्षेत्र मे आगे आना चाहिए।बेटे और बेटियों मे कोई फर्क नहीं होता है। बेटे कुल के नायक होते है जबकि बेटियां दो कुलों की मर्यादा होती है। उन्होंने कहा की मुझे यह कहने मे कोई संकोच नहीं है कि आज बेटियां सभी क्षेत्रों मे बेटों से आगे हैं। कहा कि बेटियों को कहीं भी झिझकने एवं डरने की आवश्यकता नहीं है। कहा कि जब तक बेटियां अपनी कीमत नहीं समझेगी तब तक दूसरा उनकी इज्जत नहीं करेगा।
यादकर लीजिए सरकार के हेल्पलाइन नंबर
इस दौरान उनके द्वारा यह भी बताया गया कि सरकार के हेल्प लाईन नम्बरो को लिख ले या याद करले जो इस प्रकार है 1090 वूमेन पावर लाइन,112 आपातकालीन पुलिस ,181 महिला हेल्पलाइन,1098 चाइल्ड लाइन ,108 एंबुलेंस सेवा,102 स्वास्थ्य सेवा,101 फायर बिग्रेड व 1930 साइबर हेल्प के बारे में जानकारी देते हुए व लडकियों महिलाओं की सुरक्षा हेतु शोहदों व मनचलों पर निगरानी करते हुए साइबर अपराध,यातायात नियम,ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।वहीं अमराहट थानाध्यक्ष जीतमल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार महिलाओ को मिशन शक्ति के तहत जागरुक करने का कार्य किया गया है।इस मौके पर सब इंस्पेक्टर मान सिंह ,हेड कांस्टेबल अमजद , महिला कांस्टेबल अर्चना व महिला कांस्टेबल शालिनी मौजूद रही।