पीपीएन कॉलेज में आयोजित किया गया सेमिनार – सरकार की सुविधाओं पर हुई चर्चा

0
20231026_161229
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – लखनऊ विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर आर. के. मिश्रा द्वारा कानपुर के पीपीएन कॉलेज में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। आयोजित सेमिनार का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच सरकार के आयाम को किस तरह पहुंचना चाहिए इस पर विशेष चर्चा की गई। इस आयोजन में शिक्षा जगत से जुड़े वर्ग के वरिष्ठजन उपस्थित थे। 
 
जानिए मुख्य चर्चा 
 
सुशासन के लिए सरकार को जनता तक पहुंचना होगा। इसके लिए टेक्नोलॉजी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह बात लखनऊ विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आर.के. मिश्रा ने पीपीएन कॉलेज के राजनीतिक विज्ञान विभाग व इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा सुशासन के नए आयाम विषय पर आयोजित सेमिनार में कही। उन्होंने बताया कि प्रजातंत्र को वास्तविक रूप में साकार करने के लिए सरकार को आम आदमी के दरवाजे तक सुविधा पहुंचानी होगी। राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो राजेश कुमार ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए सरकार जनता को बेहतर सुविधा दे पा रही है। कार्यक्रम में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के कानपुर चैप्टर के अध्यक्ष प्रोफेसर एन.के. सक्सेना और संयोजक प्रोफेसर जी.एल. श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। सेमिनार में शोध छात्रों ने भी शोध पत्र प्रस्तुत किया।इस पर खास बातचीत में कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि बदलते समय के साथ जन आकांक्षाओं को देखते हुए सरकार की ओर से नीतियों में जो बदलाव किए जा रहे हैं वह जनहितकारी हैं। जिस तरह से संस्थाओं को पब्लिक सेक्टर से प्राइवेट सेक्टर में दिए जाने की प्रक्रिया है। उसके फल स्वरुप बेहतर नतीजे देखने को मिल रहे हैं। पीपीपी मॉडल आने के बाद न सिर्फ प्रदेश में बल्कि पूरे देश में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सेमिनार में वक्ताओं ने सुशासन के विषय पर कई वक्तव्य प्रस्तुत किए।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading