कानपुर देहात में हुई रोहित की मौत – ग्राम प्रधान पर लगा जहर देने का आरोप
रिपोर्ट – मोहित बाथम – कानपुर देहात
Kanpur Dehat News – यूपी के कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मौत की खबर परिवार के लोगों को लगते ही चीख पुकार मच गई और भारी पुलिस बल अस्पताल पहुंच गया। जिसके बाद परिजनों ने ग्राम प्रधान और उसके समर्थकों पर जहर खिलाने का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक डेरापुर थाना क्षेत्र के कलेनापुर गांव निवासी रोहित कटियार की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसको गांव के लोगों ने इलाज के लिया अकबरपुर कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। अस्पताल में रोहित का इलाज शुरू किया गया। तभी इलाज के दौरान रोहित ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर परिजनों को लगते ही चीख पुकार मच गई और परिजन अस्पताल पहुंचे। देखते ही देखते मृतक रोहित के पास पड़ोस के लोग भी अस्पताल पहुंचने लगे। जहां मौजूद मृतक रोहित की बहन प्रीति कटियार ने मीडिया को दिए बयान में आरोप लगाते हुए बताया गांव में ही रहने वाले ग्राम प्रधान संजय तिवारी व बबलू तिवारी, राजू तिवारी, रितेश तिवारी और कन्हैया तिवारी ने मिलकर मेरे भाई रोहित को जहर खिला कर मार डाला। सूचना पर पहुंची अकबरपुर पुलिस व डेरापुर पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। डेरापुर पुलिस क्षेत्राधिकारी शिव ठाकुर ने बताया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम भेज दिया परिजनों की तहरीर पर जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।