रॉकेट पोस्ट स्पेशल – करवा चौथ पर सुहागिन जाने अपना राशिफल – ज्योतिषाचार्य पं.नीरज शर्मा

0
20231101_092346
रिपोर्ट – सर्वेश सोनू शर्मा – कानपुर नगर  
 
जैसा की हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में राशियों का बहुत बड़ा महत्व होता है। अगर हम सभी राशियों के अनुसार किसी कार्य को पूर्ण करते हैं तो वह कार्य सफल जरूर होता है। कुछ ऐसा ही आज हम सब ज्योतिषाचार्य पंडित नीरज शर्मा जी बता रहे हैं कि आज यानी करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं को अपनी राशि के हिसाब से किस रंग की साड़ी और किस तरह की मिठाई या अन्य किसी भी प्रकार का प्रयोग करें ताकि उनका करवा चौथ का व्रत सफल साबित हो और सुहागिनों को उनका मनचाह फल प्राप्ति का संजोग बने। 
 
पढ़िए अपनी राशि 
 
मेष राशि
 
मेष राशि के लोग बहुत वफादार होते हैं और मुख्य रूप से यदि आपकी राशि मेष है और आप करवा चौथ का व्रत कर रही हैं तो इस दिन आप लाल या नारंगी रंग के कपड़े पहनें और इन्हीं कपड़ों में पूजन करें। यदि आप इन रंगों के कपड़े पहनकर करवा चौथ की पूजा करती हैं तो जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहता है। इस दिन आप पूजन में पीली मिठाई का भोग भी जरूर लगाएं।
 
वृषभ राशि
 
वृषभ राशि की महिलाएं बहुत पारम्परिक होती हैं और इनका स्वामी शुक्र ग्रह को माना जाता है। यदि आप करवा चौथ के दिन सफ़ेद रंग के फूल चढ़ाती हैं तो आपको पूजा का पूर्ण फल मिलता है और जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होता है। इस दिन आप सिल्वर कलर के कपड़े पहनें तो आपको इसके लाभ होते दिखेंगे।
 
मिथुन राशि
 
यदि आप की राशि मिथुन है तो व्रत करने के साथ करवा चौथ की कथा का पाठ जरूर करें। यदि आप कथा नहीं पढ़ सकती हैं तो इसे दूसरों से सुन भी सकती हैं। इस दिन अगर आप हरी चूड़ियां और कपड़े पहनती हैं तो आपके लिए बहुत शुभ होगा और पूजा का पूर्ण फल भी मिलेगा।
 
कर्क राशि
 
यदि आपकी राशि कर्क है तो करवा चौथ के दिन जल्दी उठकर घर के बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस दिन किसी सुहागिन स्त्री जैसे सास या जेठानी को श्रृंगार की सामग्री जरूर उपहार स्वरुप दें। इस दिन यदि आप क्रीम कलर के कपड़े पहनती हैं और सफ़ेद मिठाई का भोग लगाती हैं तो आपको इसके शुभ फल मिलते हैं।
 
सिंह राशि
 
सिंह राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन लाल या नारंगी रंग के कपड़े करवा चौथ व्रत पर जातकों को लाल, नारंगी या सुनहरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। यदि आप इन रंगों के कपड़ों में पूजन करेंगी तो आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
 
कन्या राशि
 
कन्या राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन पीले रंग के कपड़े और हरी चूड़ियां पहनने की सलाह दी जाती है। इस दिन आप यदि पीली चीजों का दान करेंगी तो आपके रिश्ते मजबूत होंगे और पूजा का पूर्ण फल भी मिलेगा।  
 
तुला राशि
 
अगर आपकी राशि तुला है तो करवा चौथ के दिन सोलह श्रृंगार जरूर करें और हाथों में मेहंदी लगाएं। आपको श्रृंगार में लाल रंग की चीजों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। जैसे आप लाल सिन्दूर लगाएं और इसी रंग की चूड़ियां पहनें तो आपको पूजा का पूर्ण फल मिलेगा।
 
वृश्चिक राशि
 
वृश्चिक राशि की महिलाएं लाल या गुलाबी रंग की साड़ी पहनें और पूजा में लाल पुष्पों का इस्तेमाल करें, तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत रहते हैं| उपहार स्वरूप राधा-कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर देना चाहिए|
 
धनु राशि
 
धनु राशि की महिलाओं को इस दिन पीले या सुनहरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। यदि आप इसी रंग के फूलों का इस्तेमाल पूजा में करती हैं तो आपको इसके लाभ मिलेंगे। इस दिन आप यदि पीली मिठाई भी भोग में लगाती हैं तो आपको इसके लाभ मिलते हैं।
 
मकर राशि
 
मकर राशि वाली महिलाओं को करवा चौथ के दिन हल्के नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं और नीला रंग शनि का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस दिन इसी रंग के कपड़ों में किया गया पूजन आपके लिए शुभ माना जाता है। आप पूजन के दौरान नीले फूल चढ़ाएं, जिससे आपको पूजा का पूर्ण फल मिलेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ते भी मजबूत होते हैं।
 
कुंभ राशि
 
कुंभ राशि की महिलाएं यदि करवा चौथ के दिन हल्के नीले रंग के कपड़े पहनेंगी और तांबे के लोटे से चन्द्रमा को अर्घ्य देंगी तो उन्हें पूजन का पूर्ण फल मिलेगा। इस राशि की महिलाओं को इस दिन किसी सुहागन को श्रृंगार का सामान उपहार में देना चाहिए।
 
मीन राशि
 
मीन राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन पीले या सुनहरे रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। यदि आप पूजन के दौरान इन्हों रंगों के कपड़े  पहनती हैं तो पूजा का दोगुना फल मिलता है और यदि जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मनमुटाव चल रहा है तो वो भी दूर होता है।
 
 
ज्योतिषाचार्य नीरज शर्मा
कानपुर (उत्तर प्रदेश)

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading