सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की आई रिपोर्ट – सड़क हादसों में अव्वल रहा कानपुर – वर्ष 2022 में हुईं 640 मौत

0
20231102_124740

Kanpur News Desk – सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने चौकाने वाली रिपोर्ट पेश की है जिसमे बताया गया है कि बीते वर्ष 2022 में हुए सड़क हादसों में कितने लोगों ने अपनी जान गवाई और कितने लोग जिंदगी मौत की जंग जीतकर अपने पघर के आंगन की रौशनी बने हुए हैं। रिपोर्ट के आंकड़ों को देखने के बाद हम सभी को जागरूक होना पड़ेगा और यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही जब भी वाहन लेकर सड़क पर निकले तो सावधानी जरूर बरतें। क्योंकि जरा सी सावधानी हटी तो समझों घटी। 

 
कानपुर में हुईं सबसे अधिक मौत 
 
जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में देश के नेशनल हाईवे पर होने वाली मौतों का आंकड़ा बताया गया है। जिसमे आंकड़ों के अनुसार एक बार फिर कानपुर से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर सबसे ज्यादा मौत होने की बात सामने आई है। जिसके चलते कानपुर में हाईवे पर एक साल में 1424 एक्सीडेंट हुए। इसमें 640 लोगों की मौत हो गई। यानी यूं कहा जाए कि 640 परिवार ने अपने किसी को खो दिया है। जो बेहद दुखद खबर के बराबर माना जाएगा। 
 
पूरे भारत में हुए इतने सड़क हादसे 
 
अगर बात करें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की रिपोर्ट  की तो आपको बताते चलें कि पिछले वर्ष यानी 2022 में कुल 461312 (संख्या) सड़क हादसे हुए। वहीं वर्ष 2021 में इन हादसों की संख्या 412432 थी। यानी पचास हजार हादसों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसी तरह वर्ष 2020 में हुए सड़क हादसों की बात करें तो लगभग 95000 का फर्क देखा गया है यानी 2020 और 2021 की तुलना में वर्ष 2022 में हुए सड़क हादसों की संख्या अधिक रही है। 
 
अगर बात पूरे भारत की करें तो रिपोर्ट बहुत ही चौकाने वाली है। जिसमे आपको सतर्क रहकर ड्राइविंग करनी होगी। 
 
  • वर्ष 2022 में पूरे भारत में हाईवे पर जान गंवाने वालों की कुल संख्या  1. 68 लाख रही। जिनकी मौत हुई। 
 
  • वर्ष 2022 में भारत के हाईवे में कुल 4. 45 लाख लोग घायल हुए। 
 
  • यानी 2021 में हुए सड़क हादसों की तुलना में वर्ष 2022 में 12% सड़क हादसों की संख्या बढ़ी है। 
 
  • इसी तरह मौत के आंकड़े की बराबरी की जाए तो करीबन 9. 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई जिसमे लोगों ने अपनी जान गवाई थी। 
 
  • मौत की वजह की बात की जाए तो 6 प्रतिशत ऐसे लोगों ने अपनी जान गवाई थी जो गलत रूट पर अपना वाहन चला रहे थे। 
 
  • इसी तरह 4 प्रतिशत ऐसे लोग थे जो नशे में गाड़ी ड्राइव थे और अपनी जान गवा बैठे। 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading