नहीं नजर आया “रवि उस्सानी” 1445 का “चांद” – अब जानिए किस “तारीख” का हुआ “ऐलान”

0
20231016_061811
रिपोर्ट – सुहेल अंसारी – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – ताजा अपडेट के मुताबिक बीती 15 अक्टूबर की रात्रि तक चांद के दीदार न होने के चलते अगली तारीख का इंतजार बेसब्री से किया जाना तय किया गया है। जिसका ऐलान मर्कजी रूयते हिलाल कमेटी ने करते हुए मुस्लिम धर्म के लोगों को इसकी सूचना पहुंचाने का कार्य किया है। 
 
आगे जानिए पूरी बात  
 
दिनांक 29 रबीउल अव्वल 1445 हिजरी मुताबिक 15 अक्टूबर 2023 कानपुर शहर व आसपास में मौसम साफ नहीं था। खबर लिखे जाने तक आमतौर पर चांद नहीं देखा गया। शहादत भी फराहम नहीं हो सकी। इसलिये मज्लिस उलेमा की बैठक के बाद मर्कज़ी रूयते हिलाल कमेटी के सदर मुफ्ती इक़बाल अहमद क़ासमी ने ऐलान किया कि रबीउस्सानी 1445 हिजरी की पहली तारीख 17 अक्तूबर 2023 बरोज़ मंगल को होगी। तस्दीक हासिल होने पर दोबारा ऐलान किया जायेगा। बैठक में क़ाजी ए शहर कानपुर हाफिज़ मामूर अहमद जामई, मुफ्ती अब्दुर्रशीद क़ासमी, मौलाना मंसूर अहमद क़ासमी, क़ारी मुहम्मद सुहैल क़ासमी, अल्हाज सादिक कमाल, मुहम्मद उमर अहसन, क़ारी मुहम्मद ग़ज़ाली खां, हाफिज़ अबरार अहमद आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading