रक्षा मंत्री राजनाथ का जैसलमेर दौरा: ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान

0
“रक्षा मंत्री राजनाथ का जैसलमेर दौरा, सेना को किया संबोधित

“रक्षा मंत्री राजनाथ का जैसलमेर दौरा, सेना को किया संबोधित

जैसलमेर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले- पाकिस्तान को दी सही डोज

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार शाम जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। इस मौके पर उनका स्वागत विधायक छोटूसिंह भाटी, भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हिंगला और नगर अध्यक्ष अरुण पुरोहित ने किया।
एयरफोर्स स्टेशन से उनका काफिला आर्मी स्टेशन पहुंचा, जहाँ उन्होंने “शौर्य पार्क” और “कैक्टस पार्क” का उद्घाटन किया। शाम को लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ और बड़ाखाना कार्यक्रम में सेना के जवानों को संबोधित किया। 

आज शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तनोट माता के दर्शन किए और परम्परागत तरीके से पूजा अर्चना भी की। मंदिर के पूजारी ने रक्षा मंत्री मंत्री राजनाथ को तनोट माता के बारे में बताया।

 बड़ाखाना की परंपरा पर बोले रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में बड़ाखाना को सेना की एकता और परंपरा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा—

“बड़ाखाना केवल भोजन नहीं, दिल जोड़ने का अवसर है। यहाँ सभी धर्मों, भाषाओं और प्रदेशों के लोग एक परिवार की तरह साथ बैठकर भोजन करते हैं। यह परंपरा हमारी विविधता में एकता की सबसे सुंदर झलक है।”

ऑपरेशन सिंदूर पर सख्त संदेश: पाकिस्तान को मिली डोज

राजनाथ सिंह ने हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान को सेना ने “ठीक-ठाक डोज” दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा—

“ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ, बस स्थगित किया गया है। अगर पाकिस्तान कोई मिसएडवेंचर करता है तो उसे परिणाम भुगतने होंगे।”
उन्होंने सैनिकों से हर समय सतर्क और अलर्ट रहने का आह्वान किया।

 बॉर्डर डेवलपमेंट पर सरकार का फोकस

रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा—

“जैसे-जैसे बॉर्डर एरिया में विकास होगा, वैसे-वैसे हमारे जवानों के लिए परिस्थितियाँ और सुविधाएँ बेहतर होती जाएँगी।”

सेना को राष्ट्र निर्माण की रीढ़ बताया

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है और इसमें सेनाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

“आप सिर्फ सीमाओं के रक्षक नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के अग्रदूत हैं। आपके अनुशासन और बलिदान से ही भारत सशक्त बनता है।”

 

लोंगेवाला और तनोट माता दर्शन का कार्यक्रम

भारत के माननीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय जैसलमेर दौरे के दौरान आज विश्वविख्यात तनोट राय माता मंदिर पहुँचे। रक्षामंत्री के साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और बैटल एक्स कमांडर मेजर जनरल आशीष खुराना उपस्थित रहे।

वहाँ उनका स्वागत सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक जतिंदर सिंह बिन्जी,समादेष्टा नीरज शर्मा और सहायक समादेष्टा विकाश नारायण सिंह द्वारा किया गया।

तनोट माता मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात रक्षामंत्री ने महादेव मन्दिर में जलाभिषेक किया और मन्शा माता मन्दिर के साथ लगे खेजड़ी के पेड़ पर मनोकामना पूर्ति हेतु रुमाल बांधा ।

उन्होंने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान द्वारा श्री तनोट राय माता मंदिर परिसर पर गिराए गए बम जिनमे कोई भी बम नही फटा को भी देखा ।

उन्होंने कहा कि तनोट माता के दर्शन करके मैं गौरवान्ति महसूस कर रहा हूँ और मेरा जीवन धन्य हुआ है।

 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading