Top News: रेलवे विभाग ने अपने हवाई यात्रा जैसी व्यवस्था, पढ़िए क्यों महंगा होगा ट्रेन का सफर

0
4fda6c85-91d3-4a40-b16f-e603445dbb57

#image_title

भारतीय रेलवे अब यात्रियों के लिए नई लगेज व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इसके तहत ट्रेन में तय सीमा से अधिक सामान ले जाने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यह व्यवस्था हवाई यात्रा की तर्ज पर तैयार की गई है, ताकि ट्रेनों में भी सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
इन जंक्शन पर लगा दी गई है मशीन 

प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल स्टेशन समेत मिर्जापुर, अलीगढ़ और टुंडला सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर इसे प्रायोगिक तौर पर लागू किया गया है। इसके लिए एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीनें लगा दी गई हैं। यात्रियों का सामान इन मशीनों पर तौला जाएगा और तय सीमा से अधिक होने पर तत्काल चार्ज वसूला जाएगा।

किस श्रेणी के यात्री कितना सामान मुफ्त ले जा सकेंगे?

* AC प्रथम श्रेणी** यात्रियों को 70 किलो तक सामान ले जाने की अनुमति
* AC द्वितीय श्रेणी यात्रियों को 50 किलो तक सामान मुफ्त
* AC-3 और स्लीपर क्लास यात्रियों को 40 किलो तक सामान ले जाने की अनुमति
* जनरल डिब्बा यात्रियों को अब केवल 35 किलो सामान ले जाने की अनुमति

ध्यान देने योग्य बात 

यह है कि यदि कोई यात्री तय सीमा से अधिक सामान लेकर आता है, तो उसे अतिरिक्त शुल्क देना होगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इससे सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने और यात्रा अनुभव को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

जल्द लागु होगी नई प्रणाली 

जल्द ही यह व्यवस्था प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर भी लागू की जाएगी, जिसके लिए यात्री पहले से ही ऑनलाइन बुकिंग या स्टेशन पर मौजूद लगेज काउंटर के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading