Pilibhit Encounter: बड़ी खबर! इस होटल में रुके थे तीनों आतंकी, CCTV वीडियो मिला.. जांच हुई तेज

0
purannpur-encounter-ats-nia-search-operation-khalistani-terrorist-help

Pilibhit Encounter: पीलीभीत के पूरनपुर में हुए खालिस्तानी आतंकियों के एनकाउंटर के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। ATS और NIA ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। आतंकियों की मदद करने वालों की पहचान और उनकी तलाश में पुलिस, ATS, और NIA की टीमें जुटी हुई हैं। इसके साथ ही पूरनपुर के एक होटल में आतंकियों के रुकने की पुष्टि हुई है, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है।

होटल ‘हर जी’ में रुके थे आतंकी, CCTV फुटेज आया सामने

ताजा जानकारी के अनुसार, पूरनपुर कस्बे के होटल ‘हर जी’ में तीनों आतंकी ठहरे हुए थे। पुलिस को होटल का सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें आतंकियों के साथ दो अन्य युवक भी दिखाई दे रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां इन दोनों युवकों की पहचान करने में जुट गईं हैं। होटल के कर्मचारियों ने पुष्टि की है कि ये आतंकी 25 घंटे तक होटल में रुके थे।

कमरे की जांच और गतिविधियों का पता लगाया जा रहा

ATS और पुलिस की टीमें उस कमरे की गहन जांच कर रही हैं, जहां ये तीनों ठहरे थे। यह भी देखा जा रहा है कि वे कब होटल में आए, कितनी बार बाहर निकले, और उनसे कौन-कौन मिलने आया। इसके इलावा होटल के पास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियों की व्यापक जांच

आपको बताते चलें कि सुरक्षा एजेंसियां केवल एक होटल तक सीमित नहीं हैं। पुलिस की 10 से अधिक टीमें पूरनपुर के अन्य होटलों और इलाकों में जांच कर रही हैं। ATS और NIA की टीमें आतंकियों के भागने के संभावित रूट और मददगारों की पहचान में भी जुटी हुई हैं।

बड़े अधिकारी कर रहे मामले की निगरानी

इस संवेदनशील मामले की जांच का जिम्मा वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाल रखा है। बरेली जोन के ADG रमित शर्मा और IG डॉ. राकेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, पीलीभीत के SP अविनाश पांडेय ने स्थानीय लोगों से आतंकियों की तस्वीरें दिखाकर जानकारी जुटाने की कोशिश की है।

खालिस्तानी आतंकियों का एनकाउंटर

गौरतलब है कि 23 दिसंबर की सुबह पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) के तीन आतंकियों का पुलिस ने एनकाउंटर किया था। इन आतंकियों ने 19 दिसंबर को पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला किया था। एनकाउंटर के बाद ATS और NIA ने इलाके में डेरा डाल दिया है।

आतंकियों के लोकल कनेक्शन का जल्द पर्दाफाश

खुफिया एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आतंकियों के पूरनपुर आने और ठहरने का इंतजाम किसने किया। उनकी मदद करने वाले कौन लोग थे और उनका उद्देश्य क्या था। माना जा रहा है कि होटल में रुकने के सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद जांच को और तेज कर दिया गया है। जल्द ही आतंकियों के लोकल कनेक्शन का भी पर्दाफाश हो सकता है।

सुरक्षा व्यवस्था और अलर्ट जारी

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। ATS और NIA की टीमें लगातार आतंकियों के मददगारों की तलाश कर रही हैं। साथ ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां यह सुनिश्चित करने में लगी हैं कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading