Kanpur News पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला महिला वार्डन की हत्या का राज, हत्या से पहले खेला गया था हैवानियत का गंदा खेल

0
IMG_20231116_161433

कानपुर- समाचार हत्यारोपी दूध वाले ने महिला वार्डन के साथ किया था गंदा काम, पुलिस के खुलासे में खुला पूरा खेल

रिपोर्ट- शिवा शर्मा- कानपुर नगर

Kanpur News: कानपुर में महिला वार्डन के साथ रेप और हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी अर्जुन यादव को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एडीसीपी आरती सिंह ने बताया कि साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धारा में बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपी अर्जुन यादव पर कार्यवाही की गई है।

जानिए कब हुई थी सनसनीखेज वारदात

आपको बता दे कि 13 तारीख की रात काकादेव थाना क्षेत्र में बने गर्ल्स हॉस्टल की महिला वार्डन के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। रेप की वारदात के बाद आरोपी ने प्राइवेट पार्ट में चाक़ू से वार किया और उसके सिर पर कोई भारी वस्तु मारकर उसको मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने घटना की जांच करते हुए धारा 302 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। लेकिन महिला वार्डन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने 376 आईपीसी की धारा को बढाकर आरोपी अर्जुन के खिलाफ कार्रवाई की है।

जानिए पूरा सच

एडीसीपी आरती सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर जब पुलिस ने जांच की थी तो महिला वार्डन की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। इसलिए डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें महिला वार्डन के साथ हुई पूरी वारदात स्पष्ट हो सकी। उनका कहना था कि आरोपी अर्जुन यादव को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद उसको रिमांड पर लेकर और पूछताछ की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading