Pilibhit: युवक की पिटाई पर सपाई भड़के, सिपाही लाइन हाजिर

0
Pilibhit: युवक की पिटाई मामले पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताया। हंगामे के बाद आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर किया गया।

Pilibhit: पिटाई के आरोपों में घुँघचिहाई का सिपाही लाइन हाजिर-सपाई बोले-कोटा दुकान को लेकर दबाव, SHO बोले आरोप बेबुनियाद

पीलीभीत। घुँघचिहाई थाने की पुलिस पर एक युवक की पिटाई के आरोप लगे हैं। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ‘जग्गा’ के नेतृत्व में  पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित वीरू पुत्र अहिवरन के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने अहिवरन को गंभीर रूप से पीटा, जिससे वह घायल हो गया।

प्रतिनिधिमंडल में जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र ‘कट्टर’, अमित पाठक, ज्योति प्रकाश शुक्ला, धनपत वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक के व्यस्त होने के कारण सपा नेताओं ने लिखित में शिकायत दी और फोन पर उनसे बातचीत की। सपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस पर आरोप लगाया कि थाना पुलिस कोटे की दुकान की बोली को लेकर दबाव बना रही थी।

जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ‘जग्गा’ ने कहा कि यदि पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से मुलाकात कर एकजुटता भी जताई।

इस मामले में घुँघचिहाई थाने के SHO ने बताया कि पुलिस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। हालांकि, जिस सिपाही पर आरोप लगाया गया है, उसे शिकायत के बाद लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और हकीकत सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

Pilibhit: डीएम-एसपी के साथ छात्राओं ने संभाली एक दिन की थाना प्रभारी की कमान, महिला सशक्तिकरण पर जोर

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading