Pilibhit के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर कौशल निखारने का बड़ा मौक़ा, खबर में है पूरी जानकारी

0
Pilibhit के युवाओं के लिए माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर राष्ट्रीय स्तर के युवा उत्सव, प्रतियोगिताओं और ऑनलाइन क्विज में भाग लेने का सुनहरा अवसर।

Pilibhit: युवाओं के लिए माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से युवा उत्सव का आयोजन, ऑनलाइन क्विज और प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर

पीलीभीत में युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल उत्तर प्रदेश के माध्यम से, अब जिले के सभी युवाओं को माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराकर विविध प्रतियोगिताओं और युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह पहल न केवल युवाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच है बल्कि उनके रचनात्मक और सामाजिक कौशल को निखारने का एक सुनहरा अवसर भी है।

Pilibhit: माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण और आयोजन

संयुक्त निदेशक (प्रशासन), युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा दिनांक 11 सितंबर 2025 के पत्र और महानिदेशालय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, उत्तर प्रदेश के पत्र दिनांक 22 सितंबर 2025 के अनुसार सभी युवाओं अपील की गयी है  कि वे माई भारत पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर लें। इस पंजीकरण के माध्यम से युवा उत्सव और ऑनलाइन क्विज में भाग लिया जा सकेगा।

जिला युवा कल्याण अधिकारी ने कहा है कि  जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में निम्नलिखित प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी:

डिक्लेमेशन प्रतियोगिता

कहानी लेखन

पेंटिंग प्रतियोगिता

लोक नृत्य और लोक गीत (समूह)

कविता लेखन

इनोवेशन (साइंस मेला/प्रदर्शनी)

इन सभी प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपनी कला, सृजनात्मकता और नेतृत्व क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।

Pilibhit: ये लोग कर सकते हैं पंजीकरण यह हैं नियम

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए युवाओं की आयु सीमा 15 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है, जो 01 सितंबर 2025 तक लागू होगी। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रतिभागी का माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। कार्यक्रम से संबंधित समस्त कार्यवाही और प्रचार-प्रसार माई भारत पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

जनपद स्तर पर विजयी प्रतिभागी मण्डल स्तर पर आगे बढ़ेंगे, और मण्डल स्तर के विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

जिला युवा कल्याण अधिकारी की अपील 

जिला युवा कल्याण अधिकारी ने प्राचार्यों, जिला विद्यालय निरीक्षक, सभी सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों और संगीत महाविद्यालयों/संस्थानों के प्रमुखों से अपील की है कि वे अपने संस्थानों के सभी युवाओं और युवाविताओं को माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराकर युवा उत्सव में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करें

यह पहल युवाओं के लिए अपने कौशल और प्रतिभा को देश-स्तर पर प्रदर्शित करने का एक अनूठा अवसर है। युवा अपनी प्रतिभा के जरिए न केवल व्यक्तिगत पहचान बना सकते हैं बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छवि और योगदान को उजागर कर सकते हैं।

Pilibhit: ऐसे बनेगा आत्मनिर्भर भारत, बलदेव सिंह औलख का जनता से सीधा संवाद

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading