Pilibhit टाइगर रिजर्व में ड्रोन: नप गए अरबाज मियां,1 लाख का जुर्माना, सिर्फ शौक या जासूसी की साजिश?

0
Pilibhit टाइगर रिजर्व में ड्रोन: बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर अरबाज अंसारी पर वन विभाग की सख्ती—कैमरा जब्त,₹1 लाख जुर्माना। क्या यह सिर्फ शौक था या कोई साजिश?

Pilibhit टाइगर रिजर्व में ड्रोन उड़ाकर वीडियो शूट – सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरबाज अंसारी फंसा, एक लाख का जुर्माना और कैमरा जब्त

सोशल मीडिया की चाहत या गहरा षड्यंत्र?

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज में हुआ मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बन चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल होने की शौक में इन्फ्लुएंसर अरबाज अंसारी ने बिना अनुमति ड्रोन उड़ाकर जंगल का खतरनाक वीडियो शूट कर डाला। यह सिर्फ वन्यजीव संरक्षण नियमों का खुला उल्लंघन नहीं, बल्कि ऐसा अपराध है जो देश की सुरक्षा और पर्यावरण दोनों पर सीधा खतरा बन सकता है।

Pilibhit: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, डीएफओ मनीष सिंह के नेतृत्व में वन विभाग ने तुरंत एक्शन लिया। ड्रोन कैमरा मौके पर ही जब्त कर लिया गया और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अरबाज पर एक लाख रुपए का भारी जुर्माना ठोंक दिया गया। अधिकारियों ने साफ कहा – “टाइगर रिजर्व में ड्रोन उड़ाना पूरी तरह प्रतिबंधित है, चाहे कोई स्थानीय हो या बाहरी, बख्शा नहीं जाएगा।”

Pilibhit: क्यों इतने सख्त हैं नियम?

टाइगर रिजर्व कोई पिकनिक स्पॉट नहीं, बल्कि बाघ, तेंदुए, हाथी और दर्जनों दुर्लभ प्रजातियों का घर है। ड्रोन की आवाज़ और हरकतें इन वन्यजीवों के प्राकृतिक व्यवहार को बाधित करती हैं। यह न सिर्फ उन्हें परेशान करती है, बल्कि शिकारियों को भी जानवरों की लोकेशन ट्रैक करने का आसान रास्ता देती है। ऐसे में अरबाज का यह कदम सीधा-सीधा अपराध की श्रेणी में आता है।

क्या सिर्फ वीडियो या शिकार की साजिश?

सवाल यह उठता है कि आखिर अरबाज अंसारी का मकसद सिर्फ सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बटोरना था या जंगल की हर गतिविधि को शिकारियों तक पहुंचाना? ड्रोन कैमरे से बाघों की मूवमेंट, रास्ते और लोकेशन तक पता लगाना बच्चों का खेल है। यही वजह है कि इस मामले की गहरी जांच बेहद जरूरी है।

Pilibhit:आतंकी कनेक्शन से इनकार नहीं

आज के समय में सोशल मीडिया और ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कई बार आतंकी गतिविधियों में जासूसी और मैपिंग के लिए भी किया जाता है। टाइगर रिजर्व जैसा संवेदनशील इलाका अगर दुश्मनों के हाथों में नक्शे और वीडियोज़ के जरिए पहुंचा तो यह सिर्फ पर्यावरण नहीं बल्कि देश की सुरक्षा पर सीधा खतरा होगा। सवाल बड़ा है – क्या अरबाज की हरकत के पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा था?

 पुलिस जांच क्यों जरूरी?

वन विभाग की कार्रवाई के बाद अब पुलिस को भी इस मामले में उतरना चाहिए। अरबाज की कॉल डिटेल्स, सोशल मीडिया नेटवर्क और फ्रेंडलिस्ट खंगालनी होगी। कहीं ऐसा तो नहीं कि यह वीडियो किसी गिरोह, विदेशी संगठन या दुश्मन ताकतों तक पहुंचाने की साजिश का हिस्सा हो? सोशल मीडिया की आड़ में ऐसे खतरनाक खेल कई बार देखे गए हैं और समय रहते इन्हें रोकना बेहद जरूरी है।

Pilibhit:वायरल कंटेंट और अवैध कमाई का खेल

आजकल कई लोग ड्रोन से खतरनाक और रोमांचक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं और उसके जरिए मोटा पैसा कमाते हैं। अरबाज के मामले में भी यह जांचना जरूरी है कि क्या उसकी मंशा सिर्फ फॉलोअर्स और पैसे बटोरने की थी या इसके पीछे कोई और बड़ा कारण छिपा था।

संदेश साफ – रिजर्व से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

वन विभाग ने अपनी कार्रवाई से एक कड़ा संदेश दे दिया है – “टाइगर रिजर्व से खिलवाड़ करने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।” पीलीभीत की इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि यहां जंगली जीवन और पर्यावरण की सुरक्षा सर्वोपरि है।

कुल मिलाकर, अरबाज अंसारी का यह कदम न सिर्फ गैरकानूनी था बल्कि इसने कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। यह सिर्फ एक जुर्माना और कैमरा जब्ती की खबर नहीं, बल्कि एक चेतावनी है कि सोशल मीडिया के नाम पर चल रहे ऐसे खेल कहीं हमारे पर्यावरण और सुरक्षा दोनों को खतरे में न डाल दें। 

PILIBHIT TIGER RESERVE: पर्यटकों के लिए खास संदेश, क्या है नई गाइडलाइन?

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading