Pilibhit: ‘शाहिद’ नाम, गले में रुद्राक्ष और भोले की माला, झोली में दरगाह का फोटो—हिंदू भेष में दो बाबा दबोचे

0
Pilibhit: दो संदिग्ध युवक ‘बाबा’ के भेष में दबोचे गए। हाथ पर ‘शाहिद’ नाम, गले में रुद्राक्ष-माला और झोली से दरगाह का फोटो बरामद, पुलिस की गहन जांच जारी।

Pilibhit:पंजाब के दो संदिग्ध युवक ‘बाबा’ के भेष में दबोचे गए

हिंदू संगठनों ने पकड़ा, दरगाह की फोटो और ‘शाहिद’ नाम ने बढ़ाई सनसनी

पीलीभीत। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में उस समय शहर में हड़कंप मच गया जब दो संदिग्ध युवक ‘हिंदू बाबा’ का भेष धरकर घूमते हुए पकड़े गए। दोनों युवक दुकानदारों से ‘बाबा’ बनकर रुपए ऐंठ रहे थे। शक होने पर हिंदू संगठनों ने इन्हें रंगे हाथ दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। यह मामला न सिर्फ ठगी का आभास कराता है, बल्कि इसके पीछे किसी गहरी साजिश की बू भी आ रही है।

Pilibhit:गायत्री मंत्र और चौपाई पर खामोश

पकड़े गए बाबाओं से जब हिंदू संगठनों ने गायत्री मंत्र और रामायण की चौपाई बोलने को कहा तो दोनों चुप्पी साध गए। उनके इस मौन ने संदेह को और गहरा कर दिया। लोगों को शक हुआ कि ये बाबा वेशधारी युवक कहीं असल में हिंदू न होकर भेष बदलकर समाज को गुमराह करने निकले हों।

Pilibhit:हाथ पर ‘शाहिद’ नाम, झोली में दरगाह की फोटो

पूरी जांच के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एक बाबा के हाथ पर साफ़-साफ़ ‘शाहिद’ नाम गुदा हुआ मिला। गले में उसने रुद्राक्ष की माला और भोलेनाथ की तस्वीर लटका रखी थी, लेकिन जब उसकी झोली की तलाशी ली गई तो उसमें से दरगाह की फोटो बरामद हुई। इन विरोधाभासों ने पूरे घटनाक्रम को और भी संदिग्ध बना दिया।

Pilibhit:पुलिस की पूछताछ जारी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों युवक पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बीसलपुर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि—
“पूछताछ से जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभी जांच पूरी  नहीं हुई है, इसलिए किसी नतीजे पर पहुँचना जल्दबाज़ी होगी।”
फिलहाल पुलिस की गहन पूछताछ चल रही है।

Pilibhit:साजिश की आशंका

हाल के दिनों में पीलीभीत सहित कई ज़िलों से धर्मांतरण, चोरी और बच्चों के अपहरण  की कोशिश जैसी घटनाओं की खबरें सामने आई हैं। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या बाबा का भेष धरकर ये लोग किसी गहरी सांप्रदायिक साजिश की तैयारी में तो नहीं थे? क्या यह समाज की आस्था का मज़ाक उड़ाने का प्रयास है या फिर किसी बड़ी वारदात की भूमिका बनाई जा रही थी?

हिंदू संगठनों ने दी पुलिस को तहरीर

अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने इस पूरे मामले में तहरीर दी है,  संगठन का कहना है कि यह महज़ भेष बदलने का मामला नहीं है, बल्कि इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने और सामाजिक अस्थिरता फैलाने की साजिश झलकती है।

Pilibhit: एसपी अभिषेक की सख्ती पर निगाहें

पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक अभिषेक अब तक कई बार प्रशासनिक लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर चुके हैं। अब सबकी नज़र इस पर टिकी है कि यदि इन बाबाओं की संदिग्ध गतिविधियाँ साबित होती हैं तो उन पर कैसी कार्रवाई होगी।

दहशत और सनसनी में डूबा शहर

फिलहाल पुलिस जांच जारी है और जब तक तथ्य पूरी तरह सामने नहीं आ जाते, इस मामले का सच अधूरा सामने आया है। लेकिन इतना तय है कि इन बाबाओं के पकड़ने से  शहर में दहशत और सनसनी दोनों फैल चुकी है। लोगों के मन में अब केवल एक ही सवाल गूंज रहा है—
आख़िर इन बाबाओं का असली चेहरा कौन-सा है और इनका मक़सद कितना खतरनाक था?

Pilibhit: एसपी का ताबड़तोड़ एक्शन, थानेदार निलंबित-चार थानों में नई पोस्टिंग

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading