Pilibhit: मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल का सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

0
Pilibhit: मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल का सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

Pilibhit: मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के सहयोग से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 228 मरीजों और 120 छात्राओं को विशेषज्ञ परामर्श एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

पीलीभीत स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, पीलीभीत और जिला चिकित्सालय के नवीन भवन में  आज एक व्यापक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 228 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया, जिनमें से 120 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। शिविर में कम्पोजिट स्कूल नखासा, कम्पोजिट स्कूल डालचंद, और कम्पोजिट स्कूल डोरीलाल भीमसेन जैसी विद्यालयों की छात्राएँ शामिल थीं।

Pilibhit:विशेष हेल्थ टॉक सत्र, छात्राओं के लिए जागरूकता अभियान

शिविर के दौरान छात्राओं के लिए विशेष हेल्थ टॉक सत्र आयोजित किए गए। डॉ. अरुण सिंह (कम्युनिटी मेडिसिन विभाग) ने संतुलित आहार के महत्व बताये  डॉ. आयुषी ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी, जबकि डॉ. नीता सक्सेना ने पोषण एवं आहार संबंधी उपयोगी सुझाव दिए। दंत चिकित्सक डॉ. मानसी सिंह ने दाँतों एवं मौखिक स्वास्थ्य की देखभाल पर जानकारी दी।

Pilibhit:चिकित्सकों की टीम और उपचार सेवाएँ

शिविर में डॉ. रामाकांत सागर ने विभिन्न मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं उन्हें आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराने में सहयोग किया। विभिन्न विभागों से निम्न चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान की:

डॉ. परिक्षित सिंह

डॉ. नीता सक्सेना

डॉ. मानसी सिंह

डॉ. शालिनी

डॉ. सुमित सचान

डॉ. जदम्बा शरण

डॉ. पूजा सिंधवानी

डॉ. हुमां खान

डॉ. वर्तिका अग्रवाल

डॉ. ज्योति त्रिवेदी

डॉ. मनीषा

डॉ. फरीद

डॉ. आयुषी

डॉ. रमाकांत सागर

गाइनी ओपीडी में डॉ. वैशाली और उनकी टीम ने स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को बेहतर इलाज एवं परामर्श प्रदान किया।

Pilibhit:स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य और भविष्य की दिशा

स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने कहा, “स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य न केवल रोगों का उपचार करना है बल्कि जनमानस को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना भी है। महाविद्यालय परिवार इस दिशा में निरंतर कार्य करता रहेगा ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचे।” उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के डॉक्टरों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों की मेहनत से इस तरह के स्वास्थ्य शिविर सफल हो रहे हैं। स्वास्थ्य शिविरों का संचालन आगे भी जारी रहेगा।

Pilibhit: संबंधित सरकारी योजनाएँ और पहल 

यह स्वास्थ्य शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे जो  ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का हिस्सा है, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चल रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसमें एनीमिया, कैंसर, तपेदिक, गैर-संक्रामक रोगों, और सिकल सेल रोग जैसी बीमारियों की जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ, पोषण संबंधी शिक्षा, और स्वच्छता जागरूकता शामिल हैं। अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा।

जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच, पोषण संबंधी परामर्श, और रोगों की रोकथाम के उपायों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इससे न केवल महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार होगा, बल्कि पूरे समुदाय की स्वास्थ्य जागरूकता में भी वृद्धि होगी।

इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सरकार की प्राथमिकता है, ताकि हर नागरिक को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें। स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभाग मिलकर इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं, ताकि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाई जा सकें।

Pilibhit: बैंक ने बेरोजगारों को लोन देने से इनकार किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, डीएम का सीधा फरमान

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading