Pilibhit: प्रशासन के रेस्क्यू की गुड न्यूज़-बाढ़ में फंसी गर्भवती का रेस्क्यू, प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

0
Pilibhit: पीलीभीत में बाढ़ से घिरी गर्भवती महिला का प्रशासन ने रेस्क्यू किया। अस्पताल में सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ। राहत की खबर।

Pilibhit: बाढ़ में फंसी गर्भवती महिला, SDM ने टीम साथ मिलकर निकाला, सुरक्षित प्रसव से परिवार में खुशियां

जिले में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है, लेकिन इसी कठिन हालात के बीच एक गुड न्यूज़ ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। बीसलपुर तहसील के बढ़ेपुरा गाँव में बाढ़ के पानी में घिरे एक परिवार को तब राहत मिली, जब प्रशासन की सक्रियता से एक गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया।

Pilibhit: कई फिट पानी के बीच फंसा परिवार

जानकारी के अनुसार, गाँव के निवासी हर प्रसाद की पत्नी गर्भवती थीं और बाढ़ के कारण अपने परिवार के साथ घर में फँसी हुई थीं। चारों ओर लगभग चार फीट तक पानी भरा हुआ था, जिससे घर से बाहर निकलना नामुमकिन हो गया था।

Pilibhit: जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह  ने लिया संज्ञान

गाँव की इस समस्या की सूचना जब जिलाधिकारी पीलीभीत को मिली तो उन्होंने तत्काल एसडीएम नागेंद्र पांडेय  बीसलपुर को जानकारी दी  एसडीएम ने राजस्व और चिकित्सा टीम के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था की और मौके पर पहुँचे।

Pilibhit: प्रशासनिक मदद से पहुँची अस्पताल

स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से गर्भवती महिला को पानी से निकालकर सड़क तक लाया गया। इसके बाद एसडीएम खुद एंबुलेंस के साथ महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे।

Pilibhit: पुत्र रत्न की प्राप्ति, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

स्वास्थ्य केंद्र में महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ और परिवार को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
खुशखबरी सुनते ही परिवार के चेहरों पर खुशी झलक उठी। उन्होंने इस कठिन परिस्थिति में मदद करने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया।
एसडीएम बीसलपुर ने पूरी घटना की जानकारी और वीडियो जिलाधिकारी को भेज पूरे रेस्क्यू के बावत बताया। बाढ़ जैसी आपदा के बीच अक्सर प्रशासनिक शिथिलता की खबरें सुनने को मिलती हैं लेकिन प्रशासन के इस एक्शन की गुड न्यूज़ राहत और उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है।

Pilibhit: नदी में बहा युवक, SDRF टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading