Pilibhit DM: मुख्यमंत्री की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सख्त कार्रवाई का ऐलान
Pilibhit DM: बैठक में दिया कड़ा संदेश, मुख्यमंत्री की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
पीलीभीत जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह आज यानि मंगलबार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक सख्त चेतावनी में तब्दील हो गई। जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर या गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वालों पर ऐसी कार्रवाई होगी कि जिसे लोग याद करेंगे । प्रशासन की ओर से यह संकेत साफ है – प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन किसी भी स्तर पर मुख्यमंत्री की छवि से खिलवाड़ सहन करने को तैयार नहीं है।
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने यह रखीं मांगें
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, विधायक बीसलपुर विवेक वर्मा, विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानन्द, पूरनपुर विधायक प्रतिनिधि ऋतुराज पासवान समेत कई जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं को रखा।
जिलाध्यक्ष ने दियूरिया से पूरनपुर मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग रखी और मुख्यमंत्री की फोटो से छेड़छाड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
बरखेड़ा विधायक ने संघ के नाम पर थानों में आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की क्रॉस चेकिंग, साथ ही आसाम चौराहे से कचहरी तक चौड़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण में तेजी लाने की बात उठाई।
कुर्रेया फाटक वाली सड़क के सुधार का मुद्दा भी जोरदार तरीके से सामने आया।
Pilibhit DM: का कड़ा रुख – समस्याओं का निस्तारण और अपराधियों पर सीधी नज़र
बैठक में जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सड़क, विकास और सुरक्षा से जुड़ी हर समस्या का त्वरित समाधान कराया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की तस्वीर या सम्मान से खिलवाड़ करने वाले चाहे कोई भी हों, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
प्रशासन और पुलिस की एकजुटता
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), नगर मजिस्ट्रेट समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि जिला प्रशासन विकास कार्यों की गति बढ़ाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध है।
Pilibhit: 5 दिन तक लगातार भारी बारिश का अलर्ट, फिर बिगड़ सकते हैं हालात