पीलीभीत योजनाओं की समीक्षा,लक्ष्य अनुसार करें पूर्ण -डीएम

0
पीलीभीत योजनाओं की समीक्षा: जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

पीलीभीत योजनाओं की समीक्षा: अधिकारियों के साथ बैठे जिलाधिकारी

पीलीभीत योजनाओं की समीक्षा: मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, लक्ष्य के अनुसार करें पूर्ण – जिलाधिकारी

पीलीभीत योजनाओं की समीक्षा: जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
पीलीभीत योजनाओं की समीक्षा: अधिकारियों के साथ बैठे जिलाधिकारी

पीलीभीत योजनाओं की समीक्षा: यूपी पीलीभीत  जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं और कार्यों को समयबद्ध और मानक के अनुसार पूर्ण किया जाए।

पीलीभीत योजनाओं की समीक्षा,विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा

समीक्षा बैठक के दौरान सड़कों के निर्माण, सिंचाई, विद्युत देय, पंचायत भवन, प्रधानमंत्री आवास यो जना (शहरी/ग्रामीण), छात्रवृत्ति, पेयजल, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एम्बुलेंस सेवाएं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, मत्स्य पालन, आजीविका मिशन, कौशल विकास मिशन, लघु सिंचाई और किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

पीलीभीत योजनाओं की समीक्षा,सड़क और सेतु निर्माण की प्रगति

लोक निर्माण विभाग की समीक्षा में बताया गया कि 65 सड़कों में से 45 सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, और शेष सड़कों का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। 11 सेतु में से 03 सेतु का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 08 सेतु के निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

पर्यटन और समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा

पर्यटन विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग में वृद्धा पेंशन के भुगतान की जानकारी प्राप्त की गई और वृद्धों के लाभार्थियों को समय पर पेंशन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

भवन निर्माण कार्यों की स्थिति

पीलीभीत योजनाओं की समीक्षा: 50 लाख से अधिक लागत वाले भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा में डेªग वेयरहाउस का 90 प्रतिशत कार्य पूरा होने की जानकारी दी गई। नगर पंचायत पकडिया नौगवा कल्याण मण्डप और राजकीय आईटीआई पीलीभीत के अपग्रेडेशन का काम शीघ्र ही हैंडओवर किया जाएगा। गोमती उद्गम स्थल पर्यटन परियोजना का काम पूरा कर लिया गया है और हैंडओवर की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी।

शिक्षा और अन्य निर्माण परियोजनाएं

शिक्षा विभाग के अंतर्गत, राजकीय हाईस्कूल मुरैना पूरनपुर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, और गर्वमेंट इंटर कॉलेज पीलीभीत के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए और 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। वृहद गौ-संरक्षण केंद्र मूसेपुर और सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय के निर्माण कार्य भी तेजी से पूरे किए जाएंगे।

सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी निर्माणाधीन संस्थाओं को निर्देश दिया कि मजदूरों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए और प्रत्येक श्रमिक को योजना का लाभ प्रदान किया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के सख्त निर्देश दिए गए। किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

पीलीभीत योजनाओं की समीक्षा: अधिकारियों की उपस्थिति

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, सहायक निबंधक सहकारिता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण, अधिशासी अभियंता जल निगम, समाज कल्याण अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी खबर देखिए,

https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/sikandrabad-cylinder-blast-family-tragedy/

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading