Patna News: बेऊर जेल से मांगी गई रंगदारी, व्हाट्सप्प के ज़रिये भेजी धमकी भरी ऑडियो क्लिप्स
Patna News: राजधानी पटना से सटे दानापुर में एक आभूषण व्यापारी से फोन पर रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात तो ये है कि बदमाशों ने व्यापारी को जेल से धमकी भरे ऑडियो क्लिप्स भेजकर रंगदारी मांगी है। आभूषण व्यापारी अब खौफजदा है और राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन से अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए गुहार लगा रहा है।
बताते चलें कि दानापुर थाना क्षेत्र के गोला रोड टी प्वाइंट के पास हरी कृष्ण ज्वेलर्स नाम से एक दुकान है। दुकान के मालिक का आरोप है कि उनके पास बेऊर जेल से रवि गोप नाम के बदमाश ने व्हाट्स पर ऑडियो मैसेज भेजकर धमकी दी है। उनका कहना है कि बदमाश ने उनसे 2 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। बदमाश द्वारा व्यापारी को पैसे न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। बहरहाल आभूषण व्यापारी का परिवार इस धमकी से डरे सहमें हुए हैं।

इस संबंध में ज्वेलर्स दुकानदार आरपीएस निवासी कुणाल कुमार ने स्थानीय थाने में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध शिकायत भी दर्ज करवाई है। दी गई शिकायत में दुकानदार कुणाल ने बताया है कि रविवार को शाम करीब 7:30 बजे उनके व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से ऑडियो मैसेज भेजा गया था। ऑडियो मैसेज भेजने वाले ने कहा कि बेऊर जेल से रवि गोप बोल रहा हूँ और तुम्हे 2 लाख रुपए देने होंगे। इसके बाद उनके व्हाट्सएप पर लगातार एक के बाद एक धमकी भरे ऑडियो मैसेज आने लगे।

बदमाश ने दुकानदार को ऑडियो मैसेज के ही द्वारा पुलिस में केस करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। इस घटना के बाद दुकानदार ने उनके व उनके परिवार के लिए घर से लेकर दुकान तक पुलिस सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल, एएसपी दीक्षा ने बताया कि ज्वेलर्स दुकानदार के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रहा है। मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।
यहाँ भी देखें:-
2 thoughts on “Patna News: बेऊर जेल से मांगी गई रंगदारी, व्हाट्सप्प के ज़रिये भेजी धमकी भरी ऑडियो क्लिप्स”