पैरालिंपिक में भारत ने जीता 26वां मेडल, प्रवीण कुमार ने रचा इतिहास

0
IMG_20240905_162438

पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। मेंस हाई जंप T64 इवेंट में भारत के प्रवीण कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। प्रवीण ने 2.08 मीटर की शानदार जंप करते हुए न सिर्फ गोल्ड मेडल जीता, बल्कि एक नया रिकॉर्ड भी बनाया।

प्रवीण ने दिलाया 6वां गोल्ड मेडल

प्रवीण कुमार इससे पहले टोक्यो 2020 पैरालिंपिक में सिल्वर मेडल जीत चुके थे, लेकिन इस बार उन्होंने अपने प्रदर्शन को और बेहतर करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। यह पेरिस पैरालिंपिक में भारत का छठा स्वर्ण पदक है।भारत अबतक 6 गोल्ड, 9 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है, जिससे देश की कुल पदक संख्या 26 हो गई है। भारतीय खिलाड़ियों का यह अद्वितीय प्रदर्शन पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading