रातभर ग्रामीणों में बनी रही दहशत, घंटो की मशक्कत के बाद पकड़ा गया मगरमच्छ।

0
पकड़ा गया मगरमच्छ

देखिये जब ग्रामीणों पर मगरमच्छ ने किया हमला, मची भगदड़

पीलीभीत में रात के अंधेरे में नदी से निकल कर मगरमच्छ गांव में पहुंच गया मगरमच्छ को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। जहां मगरमच्छ ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया जिसमे ग्रामीण बाल बाल बच गए। वहीं ग्राम प्रधान की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया है। मामला जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र के रूरिया घुरिया गांव का है।

मगरमच्छ का रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम।

गेट पर हुई हलचल ग्रामीण ने टॉर्च मारी ताे बैठा था मगरमच्छ

सोमवार की आधी रात को एक मगरमच्छ नदी से निकलकर गांव के रहने वाले जगमोहन लाल के घर के बाहर पहुंच गया आहट होने पर बुजुर्ग ग्रामीण ने टॉर्च लगाकर देखा तो मगरमच्छ दरवाजे पर पड़ा था। जिसके बाद बुजुर्ग ने गांव में आवाज लगाना शुरु कर दिया। शोर शराबा होने पर भारी संख्या में ग्रामीण लाठी डंडे सूजे से लैस होकर इकट्ठा हो गए और मगरमच्छ को पकड़कर खुली जगह में डाल दिया। मगरमच्छ ने खतरा समझकर ग्रामीणों पर अटैक कर दिया जिसमें ग्रामीण बाल बाल बच गए। ग्राम प्रधान कालीचरन की सूचना सामाजिक वन विभाग के रेंजर रोहित जोशी ने वन विभाग की टीम को रात में ही मौके पर भेजा। वही वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू कर खन्नौत नदी में छोड़ दिया।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading