New India @2047: पीलीभीत प्रदर्शनी में Digital India और E-Governance की खास झलक
New India @2047: सेवा पखवाड़ा 2025, पीलीभीत में 15 दिवसीय प्रदर्शनी की शुरुआत
पीलीभीत में सेवा पखवाड़ा 2025 के अवसर पर गांधी स्टेडियम परिसर में एक विशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने फीता काटकर किया। इस दौरान जिले के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया और पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
प्रदर्शनी प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन को समर्पित
यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को समर्पित है। कार्यक्रम का मकसद केवल शुभकामनाएं देना ही नहीं, बल्कि उनके नेतृत्व में देश और प्रदेश में चल रही कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाना भी है। इस पहल को “न्यू इंडिया @2047” की परिकल्पना से जोड़ते हुए प्रदर्शित किया गया है, ताकि लोग आने वाले भारत की तस्वीर को समझ सकें।
New India @2047: ये हैं प्रदर्शनी की खास बातें
प्रदर्शनी में अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण, रोजगार और बुनियादी ढांचे से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। आकर्षक पैनल, पोस्टर और मॉडल के जरिए यह बताया गया है कि किस तरह प्रदेश सरकार ने जनहित में योजनाओं को लागू कर जनता तक पहुँचाया है। डिजिटल इंडिया और ई-गवर्नेंस से जुड़ी सामग्री भी प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो लोगों को आधुनिक भारत की झलक दिखाती है।
प्रदर्शनी से इस लिए है जनता में उत्साह
उद्घाटन के बाद जब अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तो उन्होंने इसकी सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन वास्तव में प्रेरणादायक है। यहां दी गई जानकारियां न केवल योजनाओं को समझने में मदद करती हैं, बल्कि लोगों को उनका लाभ उठाने के लिए भी प्रोत्साहित करती हैं। प्रदर्शनी को देखकर यह एहसास होता है कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर तक पहुँचाना है।
प्रशासन की जनता से खास अपील, हर नागरिक के लिए अवसर
प्रदर्शनी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक गांधी स्टेडियम परिसर में प्रतिदिन आम जनता के लिए खुली रहेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अवश्य प्रदर्शनी का हिस्सा बनें और अपनी जानकारी को समृद्ध करें। यह आयोजन न केवल जनकल्याणकारी योजनाओं को करीब से देखने का अवसर है, बल्कि नागरिकों को अपने अधिकारों और सुविधाओं के प्रति जागरूक होने का भी मौका है।
वन्यजीव संरक्षण को नई दिशा, Pilibhit Tiger Reserve में राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ