घाटमपुर के माँ कुष्मांडा देवी मंदिर में हुई नाग लीला – जयकारों से गुंजायमान रहा परिसर
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर
Kanpur News – घाटमपुर में श्रीकृष्ण लीला कमेटी के द्वारा नाग नाथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मां कूष्मांडा देवी मंदिर तालाब में नाग लीला का मंचन किया गया। कालिंदी में भगवान श्रीकृष्ण ने पहले राक्षस बकासुर का वध किया और बाद में लोगों के लिए मुसीबत बने कालिया नाग का मान मर्दन किया। नाग लीला देखने के लिए आसपास भारी भीड़ एकत्र थी और भगवान के जयकारे लगाये जा रहे थे। नाग लीला संपन्न होने के बाद एक दर्जन से अधिक झांकियों में देवी-देवताओं का स्वरुप बने बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
श्री कृष्ण ने नृत्य किया
घाटमपुर नगर स्थित मां कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर में स्थित तालाब में ड्रमों को जोड़कर बनाई गई नाव में श्री कृष्ण व बलराम तालाब के बीच में पेड़ों के सहारे बनाये गए। भजन मंडली के साथ कालिया के ऊपर सवार होकर श्रीकृष्ण ने नृत्य किया तो मौजूद लोग रोमांच से भर गये। लोगों ने भगवान शुक्रवार शाम कूष्मांडा देवी मंदिर के श्री कृष्ण के जयकारे लगाये। इसके बाद कूष्मांडा मंदिर से श्री कृष्ण व बलराम की शोभायात्रा नगर भ्रमण को निकली। शोभायात्रा कानपुर रोड, मुख्य चौराहा, मूसानगर रोड, नगर पालिका रोड होते हुए देर रात सदर बाजार पहुंची। शोभायात्रा में ट्रैक्टरों पर सजी करीब दो दर्जन झांकियां शामिल थीं। जिसमें भगवान श्री कृष्ण के साथ ही बच्चों ने कई देवियों का स्वरुप धारण कर रखा था। नगर के कई स्थानों पर लगे स्टेजों में बच्चों ने बेहतर अभिनय दिखाया तो मौजूद भीड़ ने तालियां व उपहार देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। रात करीब एक बजे तक नगर में कृष्ण लीला के तहत नाग लीला में कालिया के मान मर्दन को देखने उमड़ी भीड़। कार्यक्रम जारी रहे जिसमें घाटमपुर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की हजारों की भीड़ डटी रही। कार्यक्रम में गोविन्द गुप्ता, लखनलाल शिवहरे, रामचन्द्र गुप्ता, पंकज पांडेय, सत्यम सिंह चौहान, गुड्डू पण्डित समेत आदि लोगों मौजूद रहे।