Muzaffarpur News: रेलवे ट्रैक पर मिला नाबालिक युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Muzaffarpur News: बिहार में इन दिनों अपराधियों का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है, जिससे आम लोगों में खौफ का माहौल है। ताजा मामले में मुजफ्फरपुर में एक और मासूम का शव रेल की पटरियों पर मिला है। हालांकि, यह कह पाना अभी मुश्किल है कि यह हत्या है या हादसा है या फिर आत्महत्या है।

आपको बता दें कि पुलिस का शक मासूम की हत्या की ओर जा रहा है। क्योंकि बच्चे का शव एक बोरी में बंद पाया गया है। ऐसी आशंका है कि किसी ने मासूम की हत्या कर उसका शव बोरी में डालकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। वहीं जब लोगों की नजर इस बोरी पड़ी, तो यह खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई।
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। कुछ ही समय बाद मोतीपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। बताते चलें कि यह शव रेलवे स्टेशन के पूर्वी गुमटी संख्या 120 के समीप एक पाया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।
यहाँ भी देखें:-