Muzaffarpur News: पुलिस ने स्मैक के साथ एक स्मैक तस्कर को रंगेहाथ किया गिरफ्तार
Muzaffarpur News: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंतरजिला गिरोह के एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आपको बताते चलें की ताज़ा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र की है। मुजफ्फरपुर समस्तिपुर NH 28 पर स्थित भुजूंगी चौक के समीप मनियारी थाना प्रभारी उमा कांत सिंह को सुचना प्राप्त हुई थी की एक यूवक संदिग्ध परिस्थिति में भुजुंगी चौक के समीप खड़ा है।

जिसके बाद मनियारी थाना प्रभारी ने मनियारी थाने में कार्यरत सब इंस्पेक्टर जयशंकर राय को कारवाई का निर्देश दिया। वही निर्देश मिलते ही मनियारी थाना के सब इंस्पेक्टर जयशंकर राय दल बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचें। वहीं पुलिस बल को देख संदिग्ध परिस्थिति में खड़ा युवक भागने लगा था। जिसको पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया और जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से स्मैक जैसा पदार्थ बरामद हुआ।

जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और गहन पूछताछ की। जहां पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोतिहारी जिले के जितेंद्र प्रसाद के पुत्र रौशन कुमार की रूप में हुई है। वही गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
यहाँ भी देखें:-