Muzaffarnagar में हिंदू युवक को मुस्लिम युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा — वीडियो वायरल होते ही बवाल, SSP एक्शन में, हिंदू संगठनों ने दी कड़ी चेतावनी

0
Muzaffarnagar में मुस्लिम युवकों ने हिंदू युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल, SSP ने एक्शन लिया, इलाके में तनाव और हिंदू संगठनों की चेतावनी।

Muzaffarnagar में हिंदू युवक को मुस्लिम युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा — वीडियो वायरल होते ही बवाल, SSP एक्शन में, हिंदू संगठनों ने दी कड़ी चेतावनी

सड़क पर तांडव: मुस्लिमों ने हिंदू युवक पर बरपाया कहर

मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के जसोई गांव में रविवार की शाम इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। नकाबपोश मुस्लिम दबंगों के एक गिरोह ने हिंदू युवक सूरज पर सरेआम लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों और लातों से जानलेवा हमला कर दिया।
घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दबंग युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटते हैं, और उसे मृत समझकर छोड़कर भाग जाते हैं

इलाके में यह वीडियो वायरल होते ही तनाव का माहौल बन गया है। हिंदू संगठनों ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो पंचायत बुलाकर आंदोलन किया जाएगा।

प्रेम विवाह बना दुश्मनी का कारण

घायल युवक सूरज, मूल रूप से नगला पिथौरा का निवासी है। करीब दो साल पहले उसने जसोई गांव की युवती अर्शी से प्रेम विवाह किया था। दोनों की एक छोटी बच्ची भी है
सूरज इन दिनों जसोई बस स्टैंड के पास दुकान खोलने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान शनिवार को नकाबपोश मुस्लिम युवक वहां पहुंचे और उस पर अचानक हमला बोल दिया

स्थानीय लोगों की मदद से घायल सूरज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

वीडियो वायरल: भीड़ बनकर हमला, सीसीटीवी ने खोली साजिश की पोल

वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे 6 से 7 नकाबपोश युवक, एकजुट होकर सूरज पर पत्थरों, डंडों और लातों से हमला करते हैं।
हमला इतना भीषण था कि पीड़ित सूरज लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा

प्रत्यक्षदर्शी विनय ने बताया –

“कुछ मुस्लिम युवक अचानक आए, उन्होंने सूरज को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उसे मरणासन्न समझकर छोड़कर चले गए। अगर समय पर लोग नहीं पहुंचते तो उसकी जान चली जाती।”

गांव में उबाल: प्रधान और संत समाज का बड़ा बयान

ग्राम प्रधान रामावतार पुंडीर ने घटना की निंदा करते हुए कहा –

“यह पूरी तरह एकतरफा हमला था। मुस्लिम युवकों ने संगठित होकर हिंदू युवक की पिटाई की है। यह अन्याय और असहनीय अपराध है। पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।”

वहीं योग साधना आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने जिला अस्पताल में घायल सूरज से मुलाकात की और प्रशासन पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा –

“यह हमला सिर्फ प्रेम विवाह का नहीं, बल्कि हिंदू समाज को डराने की सुनियोजित साजिश है।
सूरज को पीटने वाले आतंकवादी मानसिकता के लोग हैं। इनके तार पाकिस्तानी नेटवर्क और विदेशी हथियारों के भंडार से जुड़े हैं।
अगर पुलिस ने इन्हें तत्काल गिरफ्तार नहीं किया तो हम सड़क पर उतरने और मुस्लिम बस्तियों में पंचायत बुलाने को मजबूर होंगे।”

स्वामी यशवीर महाराज ने साफ कहा –

“यह मामला सिर्फ एक युवक का नहीं, बल्कि हिंदू अस्मिता का है। अब हिंदू समाज चुप नहीं बैठेगा।”

SSP संजय कुमार वर्मा का बयान — “किसी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा”

इस मामले में मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कहा –

“यह प्रेम विवाह से जुड़ा विवाद प्रतीत हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय के हैं।
घटना में 307 (हत्या के प्रयास) समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हमने दो टीमें गठित की हैं, जिनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बाकी आरोपियों की तलाश में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है
जिले में किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक हिंसा या उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कानून के दायरे में रहते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

एसएसपी ने साथ ही जनता से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

हिंदू संगठनों का अल्टीमेटम — “अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो सड़क पर उतरेंगे”

घटना के बाद जिले के हिंदू संगठन और युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रशासन के खिलाफ मुखर हो गए हैं।
इन संगठनों ने कहा है कि यदि सभी आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार नहीं हुए, तो पूरे मुजफ्फरनगर में विरोध प्रदर्शन और महापंचायत आयोजित की जाएगी।

यह घटना सिर्फ एक युवक पर हमला नहीं, बल्कि समाज में फैल रही असहिष्णुता और संगठित हमलों की भयावह तस्वीर है।
अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन न्याय दिलाने में कितनी तेजी दिखाता है, और क्या हिंदू समाज की उबलती नाराज़गी को शांत कर पाता है या नहीं।

Muzaffarnagar: मोनू खटीक हत्याकांड से लेकर गोलियों की गूंज तक की पूरी कहानी

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading