Muzaffarnagar: पिता ने बेटे-बहू को मारी गोली,गांव में हड़कंप

0
Muzaffarnagar: पिता ने बेटे-बहू को मारी गोली,गांव में हड़कंप

Muzaffarnagar से बड़ी खबर: पिता ने बेटे-बहू पर चलाई गोलियां, घर की दीवारों में गूंजे मातम के स्वर


भोपा थाना क्षेत्र के भोकारेहड़ी गांव में पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी मोड़, पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर जनपद में शुक्रवार की सुबह एक शांत गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब घरेलू कलह ने रौद्र रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि भोपा थाना क्षेत्र के भोकारेहड़ी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक पिता ने अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से बेटे और बहू पर गोलियां दाग दीं। गोलियों की आवाज़ सुनते ही पूरा गांव सहम उठा।

ग्रहक्लेश की चुप्पी में गोलियों की गूंज

घटना के अनुसार, आरोपी पिता ब्रजवीर का अपने पुत्र रोबिन और पुत्रवधू रविता के साथ किसी बात पर विवाद हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि ब्रजवीर ने गुस्से में अपनी लाइसेंसी बंदूक उठाई और गोलियां चला दीं। गोली लगने से रोबिन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं रविता के हाथ में गोली लगने से वह भी घायल है और उसका इलाज जारी है।

पुत्र की मौत, पुत्रवधु गंभीर, आरोपी पिता गिरफ्तार

पारिवारिक कलह अब और भयावह रूप ले चुकी है। गोलीबारी में घायल पुत्र रोबिन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि पुत्रवधु रविता के हाथ में लगी गोली का उपचार जारी है। घटना के तुरंत बाद SSP संजय कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके का मुआयना किया। पुलिस ने आरोपी पिता ब्रजवीर को हिरासत में ले लिया है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव में दहशत का माहौल बना दिया है।

गांव में फैली दहशत, पुलिस ने संभाला मोर्चा

गोलियों की आवाज़ सुनते ही गांव में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर भोपा थाना प्रभारी समेत आला अधिकारी पहुंच गए और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी पिता ब्रजवीर को मौके से हिरासत में लेकर बंदूक जब्त कर ली है।

जांच में जुटी पुलिस, पारिवारिक विवाद का कारण

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला गृहकलह से जुड़ा पारिवारिक विवाद प्रतीत हो रहा है। फिलहाल घटनास्थल की जांच की जा रही है और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

गांव में मातम, रिश्तों पर सवाल

इस घटना ने न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव को हिलाकर रख दिया है। रिश्तों की नाजुक डोर पर ऐसे खून के छींटे सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर इंसान का गुस्सा उसे कब तक अपनों के खून तक ले जाएगा।

यह घटना सिर्फ एक गोलीकांड नहीं, बल्कि उस सामाजिक विघटन की प्रतीक है जो छोटे-छोटे विवादों में इंसान को अमानवीय बना देता है। जिस पिता के कंधे पर बेटे का बचपन खेला था, उसी के हाथों में अब बंदूक की नली ने रौंद दी रिश्तों की गरिमा।

कुर्नूल बस हादसा: आग लगने से 20 यात्री जिंदा जले | Kurnool Bus Fire Tragedy

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading