बदमाशों के चेहरे बेनकाब, चौराहों पर लगे पोस्टर, Moradabad की जनता बोली शाबाश योगी

0
Moradabad में बदमाशों के चेहरे बेनकाब, चौराहों पर लगे पोस्टर, जनता ने कहा — शाबाश योगी जी! पुलिस एक्शन से अपराधियों में हड़कंप।

 Moradabad में पोस्टर हो गए चर्चा का विषय — योगी सरकार की अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति बनी मिशाल

अपराधियों की जमात अब उजागर — शहर के हर चौराहे पर पड़ा लोगों का ध्यान

मुरादाबाद की सड़कों पर सोमवार को ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने पूरे शहर में हलचल मचा दी है।
हर राहगीर, हर वाहन चालक और हर राह चलते युवा और युवतियों का ध्यान बड़े-बड़े पोस्टरों पर गया। और क्यों न जाए? क्योंकि इन पोस्टरों में दिख रहे थे शहर के नामी बदमाश और लुटेरे, उनके चेहरों के साथ नाम भी लिखा हुआ था।शहर के प्रमुख और व्यस्त चौराहों पर मुरादाबाद पुलिस की यह खास और साहसिक पहल स्पष्ट संदेश दे रही थी:

“उत्तर प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं, और योगी सरकार अपराध पर जीरो टॉलरेंस अपनाए हुए है।”

अपराध पर काबू — पोस्टरों की अनोखी रणनीति

उत्तर प्रदेश सरकार की सख्त नीतियों के तहत मुरादाबाद पुलिस ने अपराधियों की पहचान उजागर करने की खास रणनीति अपनाई।
शहर के महाराणा प्रताप चौक, महिला थाना के सामने और दिल्ली रोड जैसे व्यस्त इलाकों में बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए, जिन पर लुटेरों, छिनैती करने वालों और छोटे-बड़े गुंडों के नाम और फोटो स्पष्ट रूप से दिखाए गए।

पुलिस का मानना है कि इन पोस्टरों से:

आम जनता सतर्क रहेगी।

अपराधियों में भय का भाव पैदा होगा।

दोबारा अपराध करने की हिम्मत नहीं होगी।

यह कदम न केवल अपराधियों में डर पैदा कर रहा है, बल्कि जनता में सुरक्षा की भावना को भी मजबूती दे रहा है।

मुरादाबाद पुलिस की सख्ती पर जनता ने जताया भरोसा

मुरादाबाद पुलिस की यह कार्रवाई शहर में कानून व्यवस्था को लेकर एक मिसाल बन गई है। अपराधियों के पोस्टर चौराहों पर लगाए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की सख्त छवि की सराहना की है। जनता का कहना है कि योगी सरकार की नीति “अपराध खत्म, सुरक्षा पक्की” अब ज़मीन पर उतरती दिख रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग मुरादाबाद पुलिस को “एक्शन मोड में पुलिस” बताकर तारीफों की बौछार कर रहे हैं। शहर के कई व्यापारी और समाजसेवी संगठनों ने कहा कि इस तरह के कड़े कदम से अपराधियों में डर और आम जनता में भरोसा दोनों बढ़ा है।

अपराधियों की फोटो और नाम —  नजरिया

इन पोस्टरों को देखकर ऐसा लगता है जैसे मुरादाबाद पुलिस ने शहर के “नॉनस्टॉप ड्रामा करने वाले अपराधियों” की लिस्ट तैयार कर दी हो।
शहर के लोग कह रहे हैं — अब इन बदमाशों के चेहरे तो हर जगह चमकते रहेंगे, कोई भी रूटीन चोर, हरियाणा वाला गुंडा या मोहल्ले का “फ्री में डर दिखाने वाला” अब खुद को सुरक्षित नहीं समझ सकेगा।
शायद अब ये पोस्टर इन अपराधियों की सोशल मीडिया प्रोफाइल जैसा काम करेंगे — सिर्फ अब लोग इन्हें “लाइक” नहीं करेंगे, बल्कि पुलिस को रिपोर्ट करेंगे।

छोटे-बड़े ठग, मोहल्ले के “नक्कारखाना के हीरो”, अब शहर के सामने सबक सीखेंगे — अपराध की दुनिया में कोई अंधेरा कोना नहीं है।

आम जनता की प्रतिक्रिया — सुरक्षाबोध में बढ़ोतरी

जनता ने इस पहल को बहुत सराहा।

तबस्सुम ने बताया क़ी “सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब ये अपराधियों का चेहरा सबको नजर आएगा और महिलाएं सतर्क रहेंगी। योगी सरकार के लिए धन्यवाद।”

विजय रानी बताया कि  “सबसे पहले हमने इन पोस्टरों की मोबाइल फोटो से खींची, ताकि भविष्य में किसी अपराध की घटना हो तो पहचान आसान हो।”

विशाल ने बताया कि “यह रणनीति बहुत प्रभावशाली है। अब अपराधियों के चेहरे पहचान में आ गए हैं। ये पोस्टर हर गली, नुक्कड़ और चौराहे पर लगना चाहिए।”

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का  हर पहलू

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के लिए जगह नहीं — यही संदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त कानून व्यवस्था नीति का सार है।

अपराधियों की पहचान उजागर करना।

समाज में सतर्कता बढ़ाना।

अपराधियों में भय पैदा करना।

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।

मुरादाबाद पुलिस की यह पहल पूरी तरह से अपराध पर नकेल कसने की रणनीति के तहत है और इसे पूरे जिले में एक मॉडल कदम के रूप में देखा जा रहा है।

कानून सबके लिए एक समान

यह कदम हमें याद दिलाता है कि:

“अपराध करने वाला चाहे जितना भी चालाक हो, समाज और कानून की निगाहों से बच नहीं सकता।”

मुरादाबाद पुलिस की यह साहसिक कार्रवाई और योगी सरकार की सख्त नीतियां यह साफ संदेश देती हैं कि उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के लिए कोई ढाल नहीं है।

मुस्तफाबाद बना “कबीर धाम” — CM Yogi ने किया ऐतिहासिक ऐलान

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading