Mathura: आधी रात का आतंक, दरवाजा खोलते ही महिला को मारी गोली-इलाके में खौफ
Mathura में आधी रात दहशत: दरवाजा खोलते ही बदमाशों ने महिला को मारी गोली, इलाके में खौफ
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र के गांव हथोड़ा की नगरिया उस समय गोलियों की गूंज से कांप उठा जब आधी रात को बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाकर गोली मार दी। देर रात हुई इस घटना ने न केवल पीड़िता के परिवार को बल्कि पूरे गांव को दहशत के साए में डाल दिया है।
Mathura: आधी रात पत्थर फेंककर बुलाया बाहर
घटना शुक्रवार की रात करीब 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार, महिला पूजा अपने घर में थी, तभी अचानक घर पर किसी ने पत्थर फेंका। आवाज सुनकर मकान स्वामी दिनेश की पहली पत्नी यानि खुद पूजा बाहर दरवाजे पर देखने पहुंची। दरवाजे के बाहर उसे कोई नजर नहीं आया और जैसे ही वह वापस घर के अंदर जाने लगी, पीछे से अचानक किसी अज्ञात ने गोली चला दी गई।
Mathura: गोली लगते ही जमीन पर गिरी और खून से लतपथ
गोली पूजा की जांघ में लगी और वह मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ी। परिवार वालों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और गंभीर हालत में घायल पूजा को आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
परिवारिक पृष्ठभूमि और तनाव भी एक बड़ा मुद्दा
घटना के बाद पूजा के देवर मानवेंद्र ने बताया कि दिनेश ने करीब तीन साल पहले दूसरी शादी कर ली थी। दिनेश गुड़गांव की एक कंपनी में ड्राइवर का काम करता है, जबकि उसकी पहली पत्नी पूजा गांव में अकेली रह रही थी। परिवारिक हालात और रिश्तों की जटिलता भी इस घटना के पीछे की पृष्ठभूमि को और पेचीदा बना रही है।
Mathura:पुलिस की सक्रियता और जांच
घटना की सूचना मिलते ही बलदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ महावन संजीव राय ने बताया कि पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। फिलहाल गोली चलाने वाले अज्ञात हमलावर फरार हैं, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
Mathura:गांव में दहशत और सवाल
आधी रात को हुई इस वारदात ने पूरे गांव में भय का माहौल पैदा कर दिया है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। गांववालों का कहना है कि ऐसी घटनाएं इलाके की शांति को भंग देती हैं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े करती हैं।
मथुरा की यह घटना न केवल आपराधिक मानसिकता को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि अपराधी कितने बेखौफ हैं। सवाल यह है कि आखिर महिला को निशाना बनाने के पीछे की वजह क्या थी? क्या यह किसी पुरानी रंजिश का नतीजा है या किसी और वजह से पूजा को गोली मारी गई? पुलिस की जांच अब इन सवालों का जवाब देगी, लेकिन फिलहाल गांव पर दहशत का माहौल बना हुआ है।
Agra: दो मासूम बच्चों को यमुना में फेंक रहा था पिता, राहगीरों ने बचाई जान-वीडियो वायरल