मथुरा-बरसाना: राधा अष्टमी से पहले दो बड़ी घटनाएं टली

0
IMG_20240909_183216

मथुरा:मथुरा और बरसाना में राधा अष्टमी से पहले दो बड़ी घटनाओं से बड़ा हादसा टल गया। पहली घटना बरसाना की प्रसिद्ध रंगीली गली में घटी, जहाँ एक बंद मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। सौभाग्यवश, उस समय रास्ते में कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई। नगर पंचायत के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाने के काम में जुट गए।

दूसरी घटना बरसाना में ऊंचा गांव मार्ग पर स्थित स्वागत गेट में लगी आग की है। विद्युत शॉर्ट सर्किट की वजह से स्वागत गेट में आग लग गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि उस समय गेट के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।आग लगने और मकान गिरने की घटनाओं के बाद प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त करने की दिशा में कदम उठा रहा है ताकि राधा अष्टमी के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading