कोलकाता बलात्कार के खिलाफ कानपुर मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स आज भी हड़ताल पर

0
IMG_20240821_190139

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टर्स लगातार सातवें दिन हड़ताल पर है। रेजिडेंट डॉक्टर्स कोलकाता में हुई रेजिडेंट महिला डॉक्टर के साथ घटी ह्रदयविदारक घटना के चलते अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल पर है ।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टर

अस्पताल परिसर में व्यापक सुरक्षा की कर रहे मांग

डॉक्टर्स का कहना है कि हम डॉक्टर्स 36 घंटे से अधिक लगातार ड्यूटी देते है लेकिन अस्पताल परिसर में हमारी सुरक्षा का कोई भी व्यापक इंतजाम नही है जिसके कारण हम सब खतरे में है । रेजिडेंट डॉक्टर्स ने नुक्कड़ नाटक के जरिये कोलकाता की निर्भया जैसी घटना का मंचन कर लोगों को बताया कि एक महिला डॉक्टर को किन परिस्थितियों में काम करना पड़ता है और किस तरह से वह समाज के बीच रहते हुए भी असुरक्षित महसूस करती है ।

सुरक्षा की मांग को लेकर तख्तियों के साथ दे रहे धरना।

नाटक के माध्यम से जूनियर डॉक्टरों ने बयां की अपनी पीड़ा

कोलकाता में महिला डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या जैसे जघन्य अपराध के विरोध में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में 7वे दिन भी हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों ने नुक्कड़ नाटक और तख्तियों के माध्यम से अपना दुःख और परेशानियां, इलाज कराने पहुँचे मरीजों, तीमारदारों और मीडिया के सामने उजागर की। और बताया कि हम डॉक्टर्स कैसे भूंखे प्यासे दिन रात मरीजों के सेवा में लगे रहते हैं।

नाटक के माध्यम से अपनी परेशानी दिखाते जूनियर डॉक्टर्स

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading