Madhubani News: आम मतदाताओं में जागरूकता फ़ैलाने को लेकर एक अहम् बैठक, जिलाधिकारी

1
Madhubani News: आम मतदाताओं में जागरूकता फ़ैलाने को एक अहम् बैठक, जिलाधिकारी

Madhubani News: जिलाधिकारी  द्वारा  विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को सम्पूर्ण जिला में सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया गया है। उन्होंने अंतर्विभागीय समन्वय के साथ-साथ सभी स्टेकहोल्डर्स यथा नागरिक समाज, संस्थाओं, मीडिया, विभिन्न एजेंसियों, संगठनों एवं समूहों का सहयोग लेने का भी निदेश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निदेशों के अनुरूप मतदाताओं के बीच निर्वाचन प्रक्रिया विशेषकर निर्वाचक सूची में नाम होने एवं मतदान करने के संबंध में जानकारी प्रदान करने तथा उन्हें संविधान द्वारा प्रदत्त सार्वभौम वयस्क मताधिकार के प्रयोग हेतु जागरूक करने का कार्य वृहत स्तर पर एवं तेजी से किया जाए।
कार्मिक कोषांग की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने कार्मिक कोषांग के नोडल अधिकारी को निर्देश दिया कार्मिकों की उपलब्धता को लेकर सभी कार्यालय प्रधान यह प्रमाण पत्र देंगे कि उनके कार्यलय का कोई भी कर्मी का नाम छूटा नही है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यो में थोड़ी भी लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कोषांग के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त सभी दिशा निर्देशों को अनिवार्य रूप से पढ़े।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु कोषांग के नोडल अधिकारी अभी से ही सभी तैयारी कर लेने का निर्देश दिया।

 

 

Madhubani News: आम मतदाताओं में जागरूकता फ़ैलाने को एक अहम् बैठक, जिलाधिकारी

 

 

आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने हेतु प्रेस नोट जारी होने के साथ ही सतत भ्रमणशील रहने तथा मतदान के पूर्व , मतदान के दिन एवं मतदान बाद के कार्य एवं दायित्व के संदर्भ में सेक्टर पदाधिकारी को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश । वाहन की आवश्यकता का आकलन एवं उपलब्धता को लेकर डीटीओ का कई निर्देश भी दिए। उन्होंने अभ्यर्थी व्यय कोषांग को फ्लाइंग स्क्वाड टीम तथा स्टेटिक सर्विलांस टीम अविलम्ब गठित करने का निर्देश दिया। भेद्यता मानचित्रण, क्रिटिकल एवं संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान,पोलिंग पार्टी  डेस्पैच सेंटर आदि की स्थिति स्पष्ट करने हेतु प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पुरुष शौचालय, महिला शौचालय, पेयजल हेतु चापाकल, विद्युत व्यवस्था, रैंप ,शेड आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने  का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि
मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए उत्कृष्ट व्यवस्था करे, दिव्यांग तथा बुजुर्ग मतदाताओं के लिए सभी सुविधाएं सुनिश्चित करे।
उन्होंने निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत ईपिक कार्ड का वितरण सुनिश्चित कर ले। इसके अतिरिक्त  प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग, परिवहन प्रबंधन कोषांग, मीडिया प्रबंधन कोषांग, आदर्श अचार संहिता कोषांग , प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग ,विधि व्यवस्था प्रबंधन कोषांग, हेल्पलाइन एवं जन शिकायत प्रबंधन कोषांग आदि सभी कोषांगों का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उनके कार्यों एवं उत्तरदायित्व का गहन समीक्षा किया एवं संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।  उक्त बैठक में डीपीआरओ परिमल कुमार, उपनिर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार,नोडल पदाधिकारी प्रेक्षक कोषांग चंदन कुमार,नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग  सहित कई वरीय पदाधिकारी,सभी नोडल पदाधिकारी, आदि उपस्थित थे।

 

यहाँ भी देखें:-

https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/darbhanga-news-defense-minister-will-address-public-meeting-at-shivnagar-ghat-today/

About The Author

1 thought on “Madhubani News: आम मतदाताओं में जागरूकता फ़ैलाने को लेकर एक अहम् बैठक, जिलाधिकारी

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading