Love Jihad in UP: आर्यन निकला तबरेज, अकेले लेकर पहुंचा बारात.. फिर ऐसे खुला राज

1
Love Jihad in UP Tabrez Alam posing as Aryan Prasad physically exploited dalit girl

Love Jihad in UP: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से लव जिहाद का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने एक दलित युवती से प्रेम के नाम पर एक साल तक शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन बात जब शादी की आई और बारात दरवाजे पर पहुंची तो लड़के की पोल खुल गई। पता लगा कि लड़का मुस्लिम समुदाय से है और युवती समेत उसके परिजनों को भी हिन्दू नाम बताया हुआ है।

दरअसल, पूरा मामला कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की एक दलित युवती का आर्यन प्रसाद नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़के ने खुद को इंस्पेक्टर बताया हुआ था और कहता था कि उसकी पोस्टिंग गोरखपुर में है। युवती के अनुसार, आर्यन प्रसाद ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

शादी के लिए राजी हुआ लड़का

Love Jihad in UP Tabrez Alam posing as Aryan Prasad physically exploited dalit girl

इसी बीच युवती के परिजनों को उनके प्रेम-प्रसंग के बारे में पता चल गया। लड़की के परिजनों ने अपनी हिन्दू जाति समझकर आर्यन से अपनी लड़की की शादी की बात कही। आर्यन भी झट से शादी के लिए तैयार हो गया। जिसके बाद युवती के परिजन शादी की तैयारियों में जुट गए। 25 फरवरी को शादी की तारीख तय हुई।

बंट गए कार्ड, तैयारियां हुई पूरी

Love Jihad in UP Tabrez Alam posing as Aryan Prasad physically exploited dalit girl

उधर, लड़की वालों ने रिश्तेदारों में शादी के कार्ड बांट दिए। बारात के स्वागत के लिए तमाम तैयारियां पूरी की गई। भोजन से लेकर मिठाई की व्यवस्था की गई। लेकिन 25 फरवरी को बारात नही आई। बारात की जगह लड़के का फोन आया और उसने बताया कि उसकी माता जी को दिल का दौरा पड़ गया है। इसलिए बारात नहीं आएगी।

बारात की जगह अकेला पहुंचा दूल्हा

Love Jihad in UP Tabrez Alam posing as Aryan Prasad physically exploited dalit girl

यह सुन लड़की वालों के होश उड़ गए। फिर कुछ समय बाद लड़का दूल्हे के कपड़ों में सजी हुई कार खुद चलाकर अकेले पहुंचा। मजबूर लड़की वालों ने शादी की रस्में शुरू कर दी। पहले जय माल हुआ और फिर अगली रस्म के लिए दूल्हा मंडप में आभूषण और कपड़े लेकर पहुंचा। इसी दौरान लड़की वालो को गहनों में कुछ गड़बड़ी लगी। उन्होंने आभूषणों की जांच कराई तो पता चला कि आभूषण नकली हैं।

नकली ज्वेलरी ने खोला भेद, आर्यन प्रसाद निकला तबरेज आलम

Love Jihad in UP Tabrez Alam posing as Aryan Prasad physically exploited dalit girl

इसके बाद लड़की वालों का माथा ठनक गया। पहले तो शादी में अकेले आना और फिर आभूषणों का नकली निकलना, यह देख लड़की वालों ने दूल्हे से पूछताछ शुरू कर दी। धीरे-धीरे लड़के द्वारा बोले गए झूठ का पर्दाफाश हो गया। हैरान परिजनों को पता लगा कि यह कोई आर्यन प्रसाद नहीं है, बल्कि कुशीनगर के ही कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली नगर पंचायत का रहने वाला तबरेज आलम है। खुद को इंस्पेक्टर बताने वाली बात भी झूठी निकली।

मुकदमा दर्ज, दूल्हा गिरफ्तार

Love Jihad in UP Tabrez Alam posing as Aryan Prasad physically exploited dalit girl

फिलहाल इस मामलें में पुलिस ने दूल्हे तबरेज आलम को गिरफ्तार कर लिया है। कार्ड सहित अन्य सामान बरामद कर आगे की जांच की जा रही है। इस मामलें में अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी का कहना है कि मामला संज्ञान में है, मुकदमा दर्ज किया गया है, सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। वहीं यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

यह भी देखें -:

https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/kaimur-accident-8-bhojpuri-artists-including-chhotu-pandey-and-aanchal-died/

 

About The Author

1 thought on “Love Jihad in UP: आर्यन निकला तबरेज, अकेले लेकर पहुंचा बारात.. फिर ऐसे खुला राज

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading