Lohri Special: जल्द पढ़िए लोहड़ी 2024 का शुभ मुहूर्त, विधि विधान से करें पर्व का पूजन, इस तरह से होगी इच्छा पूरी
लोहड़ी स्पेशल: उत्तर भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है लोहड़ी का पर्व, जानिए इस वर्ष क्या होगा शुभ मुहूर्त, सूर्यदेव और अग्नि की होती है पूजा
रिपोर्ट – शिवा शर्मा
नए साल की शुरुआत होते ही सबसे पहले मनाया जाने वाला लोहड़ी का पर्व एक विशेष महत्व रखता है। जिसे उत्तर भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व की मुख्य विशेषता पर सूर्यदेवता और अग्नि की पूजा अर्चना करना सबसे शुभ माना जाता है। इस पर्व को ख़ास तौर पर सिख समुदाय बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाता है। तो जानिए इस वर्ष 2024 में इस पर्व को मनाने का शुभ मुहूर्त क्या होगा और किस घड़ी में पूजा अर्चना करने से अआप्की इच्छाओं की पूर्ति होगी।
यह रहेगा शुभ मुहूर्त
इस बार लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी 2024 को मनाया जाना तय हुआ है। जिसकी शुभ घड़ी यानि शुभ मुहूर्त का समय शाम 5 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर रात 8 बजकर 12 मिनट तक बना रहेगा।
जानिए पूजा की सम्पूर्ण विधि
लोहड़ी के दिन घर की पश्चमी दिशा में अग्नि जलना होता है साथ ही माता दुर्गा की प्रतिमा को विराजमान किया जाता है और उनके समक्ष तेल का दीपक जलाया जाता है।
माता दुर्गा को जल से नहलाया जाता है फिर उनपर सिंदूर चढ़कर बेल पत्री चढ़ाई जाती है।
प्रभु को भोग में तिल के लड्डू, मूंगफली और रेवड़ी का प्रयोग किया जाता है।
फिर एक सूखा नारियल और उस पर कपूर को चढ़ाया जाता है।
अग्निदेव् में नारियल कपूर चढाने के बाद तिल का लड्डू, मक्का और मूंगफली को भोग के रूप में अर्पित किया जाता है और परिक्रमा की जाती है।
इसलिए मनाया जाता है लोहड़ी का पर्व
वर्ष के शुरू होते ही यह सबसे पहला पड़ने वाला यह पर्व होता है। जिसका एक विशेष महत्व होता है। इस पर्व को इस लिए बनाया जाता है कि नई फसल का भोग सभी देवी देवताओं को पहुंच सके। साथ ही इस दिन विवाहित महिलाओं के मायके से नए कपड़े, मिठाई को भेजने की परम्परा होती है। इस पर्व के दिन घर में तरह तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं और जब पर्व के समाप्ति का समय आता है तो अग्नि से कोयला निकालकर घर में लाया जाता है जिसको लेकर कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख शांति बनी रहती है।