UP BJP Candidate List 2024: भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, जानिए किसको कहां से मिला टिकट

0
candidate-list-0

UP BJP Candidate List 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें यूपी से 51 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। इनमें हारी हुई सीटों पर 4 नए चेहरों को टिकट दिया गया है, जबकि 47 पुराने चेहरे हैं। वहीं, बकाया 29 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होना अभी बाकी है।

 

भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। जहां एक तरफ पीएम मोदी वाराणसी से तीसरी बार चुनाव लड़ेंगें, तो वहीं लखीमपुर खीरी से अजय मिश्रा ‘टेनी’ को टिकट दिया गया है। अंबेडकर नगर से भाजपा ने 25 फरवरी को बसपा से भाजपा में शामिल हुए रितेश पांडेय को टिकट दिया है। 2019 में रितेश ने भाजपा प्रत्याशी रहे मुकुट बिहारी वर्मा को हराया था। इस बार मुकुट बिहारी वर्मा का टिकट कटा है।

वहीं, इस सूची अनुसार कुछ अन्य नए प्रत्याशी भी मैदान में उतरे हैं। जैसे श्रावस्ती से नृपेंद्र मिश्र के बेटे साकेत मिश्रा, जौनपुर से कृपाशंकर सिंह और नगीना से ओम कुमार को टिकट दिया गया है। इन सभी सीटों पर 2019 में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।

साथी दलों को मिल सकती हैं 6 सीटें

उधर, भाजपा एनडीए गठबंधन के अन्य साथियों को 6 सीटें देने की सोच रही है। सूत्रों के मुताबिक, अपना दल को मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज, RLD को बिजनौर, बागपत, ओपी राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को घोसी और संजय निषाद की निषाद पार्टी को खलीलाबाद सीट मिल सकती है।

नाराज प्रत्याशियों को मनाने पर मंथन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूची जारी करने के बाद सीएम आवास पर एक बैठक भी की गई। जिसमें बीजेपी की कोर कमेटी शामिल थी। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ। सूची जारी होने के बाद नाराज नेताओं को मनाने की रणनीति भी बनी।

इस सीट पर हर हाल में जीतना चाहेगी भाजपा

मथुरा से हेमा मालिनी तीसरी बार तो आगरा से एसपी सिंह बघेल भाजपा से दोबारा चुनाव लड़ेंगे। चुनाव से पहले हेमा मालिनी ने कई बार मीडिया के सामने मथुरा से ही चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। उनकी इस इच्छा पर पार्टी ने शनिवार को मुहर लगा दी। मथुरा पर्यटन की दृष्टि से तो महत्वपूर्ण है ही। साथ ही यह सीट भाजपा के धार्मिक एजेंडे पर भी फिट बैठती है। ऐसे में यह प्रदेश की महत्वपूर्ण सीट है। इसे भाजपा कभी खोना नहीं चाहेगी।

यूपी में इन भाजपा 51 प्रत्याशियों के नाम का हुआ एलान

list of UP BJP Candidates for upcoming loksabha election 2024list of UP BJP Candidates for upcoming loksabha election 2024

https://platform.twitter.com/widgets.js
 

यह भी देखें -:

https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/watches-worth-12-crore-found-during-income-tax-raid-in-house-of-a-tobacco-company-owner/

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading