“लुटेरी दुल्हन” बन जाती थी इनकम टैक्स “ऑफिसर” – गोरे मुखड़े से करती थी पति का “शिकार”

0
20231009_122856
Kanpur – में फिर से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां उस शातिर महिला महिला को गिरफ्तार किया गया है, जो अपने आप को इनकम टैक्स का अफसर बताकर लोगों से शादी किया करती थी। लेकिन सिर्फ ठगी के लिए और जैसे ही उसका मकसद पूरा हो जाता था। वो अपने कथित पति को टाटा बाय बाय बोल देती थी यानी वो शातिर महिला अपने मुंहबोले पति को झांसा देकर दूसरे शिकार की तलाश में निकल पड़ती थी। आइए आगे देखते हैं इस लुटेरी दुल्हन की सच्चाई वाली कहानी।
 
इस तरह दुल्हन करती थी शिकार 
 
पहले सोशल मीडिया से दोस्ती फिर छलावा और फिर प्यार की कहानी के बाद शादी के मंडप से पति की बाहों में रहकर ठगी की वारदात को अंजाम देने वाली इस लुटेरी दुल्हन का नाम है शिवांगी सिसोदिया उर्फ सविता देवी उर्फ सविता शास्त्री उर्फ पिंकी। शिवांगी कानपुर के खुशीपुरा कचहरी की रहने वाली थी और इस वक्त रंजीतपुर के अपार्टमेंट में रह रही थी। जिसे पुलिस ने सरकारी पद बताकर गुमराह और ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिवांगी पर आरोप है की उसने यूपी पुलिस के सिपाही से वर्ष 2021 में दोस्ती की थी। फिर प्यार की बात करते हुए शादी का प्रस्ताव रखा। सिपाही भी तैयार हो गया। तभी शिवांगी ने अपने होने वाले मंगेतर से साढ़े छह लाख रुपए की डिमांड रखी। जिसका सवाल पूछे जाने पर शिवांगी ने एक लग्जरी कार खरीदकर शादी में दिखाने की बात कही पर शादी तो हो गई लेकिन कार नहीं आई। सिपाही भी शिवांगी को पत्नी मानकर सब कुछ भूल गया था। समय बढ़ता गया और एक दिन शिवांगी ने अपना ट्रांसफर होने की बात कहते हुए झांसी जाने की बात कही। सिपाही भी शिवांगी की बातों में आ गया। शिवांगी झांसी चली गई और एक दिन सिपाही शिवांगी से मिलने पहुंचा तो हैरान हो गया। क्योंकि वहां मौजूद एक व्यक्ति ने शिवांगी को अपनी पत्नी बताया साथ ही दो बच्चे होने की बात भी बताई। जिस पर सिपाही को शक हुआ तो पूरे रहस्य से पर्दा उठ गया।
 
पहले भी हुई थी ऐसी वारदात 
 
यूपी में यह मामला कोई नया नहीं है हाल ही में बनारस से एक ऐसा ही आरोपी पकड़ा गया था जो सोशल मीडिया के माध्यम से अपने आपको यूपी पुलिस का दारोगा बताकर भोली भाली लड़कियों को अपने जाल में फसाता था और शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी करके फरार हो जाता था। कुछ ऐसा ही शिवांगी भी कर रही थी। जो अपने आपको इनकम टैक्स का अफसर बताकर लोगों को थी का शिकार बनाती थी। लेकिन सिपाही की जागरूकता ने उसके इस जाल को बेड़ियों में जकड़ दिया इस वक्त शिवांगी जेल में है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading