Lalu Family की दीवार ढही… रोहिणी की चुप्पी टूटी, तेजस्वी के नेतृत्व का सच सामने आ गया
Lalu Family माई-बहन मान” का नारा, घर में बहन का अपमान!
लालू परिवार की दीवार ढही… और तेजस्वी के नेतृत्व का सच सामने आ गया
पटना।
यह कहानी राजनीति की नहीं, एक ऐसे परिवार की है जिसके बारे में लोगों ने सोचा था— “यह घर नहीं, लालू का राजघराना है।”
लेकिन 2025 का चुनाव परिणाम सिर्फ आरजेडी की करारी हार नहीं था, बल्कि इसी राजघराने के भीतर छुपे उस सच का खुलासा था, जिसे जनता ने कभी देखा ही नहीं था।
जिस तेजस्वी यादव ने मंचों पर ‘माई-बहन मान सम्मान’ का झंडा उठाया,
आज वही अपनी किडनी दान कर पिता की जान बचाने वाली बहन को
अपमान, गालियों और घर छोड़कर जाने की मजबूरी का कारण बन गए।
और सबसे दर्दनाक—
रोहिणी आचार्य अब इस परिवार का हिस्सा नहीं रहीं…
उन्हें राजघराने से बाहर कर दिया गया।
रोहिणी की चुप्पी टूटी, और लालू परिवार बिखर गया
राजनीति की दुनिया में भीषण तूफ़ान तब आया जब
रोहिणी आचार्य—वही बेटी जिसने पिता लालू प्रसाद को अपनी किडनी देकर मौत के मुंह से खींच लाया था—
खुलेआम कह बैठीं—
“मैं राजनीति छोड़ रही हूँ… और परिवार से रिश्ता भी समाप्त।”
ये शब्द किसी क्षणिक ग़ुस्से के नहीं थे—
ये उस सालों की चुभन, अनदेखी, उपेक्षा और अपमान के ढेर का विस्फोट था,
जिसे रोहिणी चुपचाप सहती रहीं।
कहा जाता है राजघरानों में झगड़े होते हैं,
पर बेटी को घर से बाहर निकाल देना,
वो भी उस बेटी को जिसने पिता को नई जिंदगी दी—
यह सिर्फ पारिवारिक संकट नहीं,
नैतिक पतन है।
तेजस्वी के करीबी… और एक ‘साइलेंट प्रताड़ना’ का साम्राज्य!
रोहिणी ने जो आरोप लगाए, वे सिर्फ आरोप नहीं—
तेजस्वी के नेतृत्व का आईना थे।
उन्होंने कहा—
तेजस्वी के करीबी लोग उन्हें लगातार अपमानित करते रहे,
उनकी आवाज दबाई गई,
और तेजस्वी ने सब देखते हुए भी आंखें मूंद लीं।
यह वही तेजस्वी हैं जो चुनावी मंचों पर
‘बिहार की बेटियों की सुरक्षा’
की कसम खा रहे थे।
पर घर की अपनी बेटी?
आंसुओं के साथ दरवाज़े से बाहर कर दी गई।
रागिनी, चंदा और राजलक्ष्मी—तीनों बहनों की चुप्पी भी बोल गई
राजघरानों में अक्सर राजकुमार लड़ते हैं,
पर यहां लड़ाई एक भाई और उसकी बहनों के सम्मान की थी।
एक झटके में तीन बहनें—
रागिनी, चंदा, राजलक्ष्मी—
पटना छोड़कर दिल्ली रवाना हो गईं।
मीडिया कैमरे में उनकी आंखें कह रही थीं—
“हमारे घर में तूफ़ान आया है… और हम बच नहीं पा रहे।”
यह सिर्फ एक बहन की चीख नहीं थी,
पूरा परिवार भीतर ही भीतर टूट गया था।
लालू-मिस्सा की आंखों में आंसू… और तेजस्वी की खामोशी
जब माँ-बाप रोए हों,
बहनें घर छोड़कर जा रही हों,
एक बहन अपना रिश्ता खत्म कर चुकी हो—
तो सबसे बड़ा सवाल यही उठता है:
तेजस्वी यादव चुप क्यों हैं?
क्या यह चुप्पी अपराधबोध है?
या सत्ता की हठ?
किसी भी नेता का असली चरित्र घर में दिखता है—
और तेजस्वी का यही सबसे दुखद पहलू सामने आया है कि
वे घर में एकता भी नहीं संभाल पाए,
तो बिहार का भविष्य कैसे संभालेंगे?
2025 की हार—क्या जनता ने पहले ही सब पढ़ लिया था?
आरजेडी 243 में से 25 सीटों पर सिमट गई।
जनता ने तब कहा—
“वादा बहुत किया, भरोसा नहीं।”
और अब परिवार की यह दरार साफ कर रही है कि
जनता ने शायद पहले ही तेजस्वी के दोहरे चरित्र को भांप लिया था।
जो अपनी बहन को सम्मान न दे सके,
वह बिहार की बेटियों की बात कैसे करेगा?
सबसे बड़ा विरोधाभास—‘माई-बहन मान सम्मान’ बनाम ‘घर में बहन का अपमान’
तेजस्वी के लिए यह सिर्फ एक पारिवारिक विवाद नहीं,
उनके राजनीतिक अस्तित्व का सबसे कड़वा सच है।
स्टेज पर—
“बिहार की बहनों के लिए नई योजना”।
पर घर में—
किडनी देने वाली बहन को गाली, धमकी, अपमान और बहिष्कार।
यह विरोधाभास अब इतना बड़ा हो चुका है
कि इसे छुपाना भी संभव नहीं।
राजघराने की टूटन—और एक नेता की विफलता
लालू यादव ने जीवनभर संघर्ष किया,
अपनों को साथ रखा,
पर जिस बेटे को वे वारिस बनाना चाहते थे—
उस बेटे के नेतृत्व में
आज घर की नींव ही बिखर गई है।
तेजस्वी यादव एक बड़े नेता बनना चाहते हैं—
लेकिन नेतृत्व का पहला पाठ है सम्मान।
जो अपने घर की बेटियों का सम्मान नहीं कर पाया,
उस पर जनता कैसे भरोसा करेगी?
यह हार आरजेडी की नहीं, तेजस्वी चरित्र की हार है।
रोहिणी का दर्द, बहनों का पलायन, परिवार की टूटन—
इस कहानी ने तेजस्वी यादव की बनाई चमकीली छवि को
क्षणभर में धूल में मिला दिया है।