Kota Dubel Murder Arrest: मां-बेटी के हत्यारे चढ़े पुलिस के हत्थे

0
Kota Dubel Murder Arrest में दो आरोपी गिरफ्तार, मां-बेटी की हत्या का खुलासा

Kota Dubel Murder Arrest में दो आरोपी गिरफ्तार, मां-बेटी की हत्या का खुलासा

Kota Dubel Murder Arrest: मां-बेटी की हत्या का खुलासा, उधारी के ₹60 हजार के झगड़े में की गई थी वारदात

दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश

कोटा शहर के आरकेपुरम थाना क्षेत्र के आवली रोजड़ी इलाके में हुए मां-बेटी के दोहरे हत्याकांड की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। इस Dubel Murder मामले में पुलिस ने दो आरोपियों — प्रदीप वैष्णव और भरत सहरिया को गिरफ्तार किया है। दोनों झालावाड़ जिले के सोजपुर गांव के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी प्रदीप, मृतका ज्योति का शादी से पहले का परिचित निकला।

उधारी के 60 हजार बने हत्या की वजह

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी प्रदीप ने मृतका ज्योति को करीब ₹60 हजार रुपए उधार दिए थे, जो लंबे समय से लौटाए नहीं जा रहे थे। पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश में प्रदीप ने ज्योति की हत्या की साजिश रची और अपने दो साथियों — भरत और राजू उर्फ मामू को साथ ले लिया।

पहले दिन नहीं मिला मौका, दूसरे दिन की वारदात

तीनों आरोपी एक दिन पहले भी ज्योति के घर पहुंचे थे, लेकिन उस समय ज्योति का पति घर पर मौजूद था, इसलिए वारदात को अंजाम नहीं दे सके। अगले दिन जैसे ही पति भगवान वैष्णव घर से निकले, आरोपी घर में घुसे और पैसे की मांग की। चाय पीने के बहाने बैठे और फिर मौका पाकर ज्योति का चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

8 साल की बेटी भी बनी शिकार, मासूम बालक बचा

जब 8 वर्षीय बेटी स्कूल से घर लौटी, तो उसने यह सब देख लिया। आरोपियों ने पहचान उजागर होने के डर से उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी। घर में मौजूद डेढ़ साल का बच्चा पालने में सोया था, जिससे उसकी जान बच गई।

सोने के आभूषण भी लूटे

हत्या के बाद आरोपियों ने मृतका ज्योति के गले से मंगलसूत्र, कान के टॉप्स और अन्य जेवरात उतार लिए और घर में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इस वारदात को लूट और हत्या की सोची-समझी साजिश बताया है।

पुलिस की 16 टीमें हुईं सक्रिय

एसपी तेजस्विनी गौतम के नेतृत्व में पुलिस ने इस Dubel Murder केस की जांच के लिए 16 टीमें गठित की थीं। टीमों ने पड़ोसियों से मिले क्लू के आधार पर आरोपियों का पीछा किया। पुलिस ने दो आरोपियों को मुकुंदरा के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे आरोपी राजू उर्फ मामू की तलाश जारी है।

एसपी तेजस्विनी गौतम ने दी जानकारी

एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि यह केस पूरी तरह से उधारी विवाद से जुड़ा है। आरोपियों से पूछताछ में और भी अहम खुलासे की उम्मीद है। पुलिस जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा करेगी।

Kota Dubel Murder केस ने एक बार फिर यह साबित किया कि छोटी सी आर्थिक रंजिश भी किस तरह भयावह रूप ले सकती है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले की गुत्थी दो दिन में सुलझ गई।

खबर यह भी पढ़े…

Tonk: हाईटेंशन विद्युत लाइन का दौड़ा करंट, दो सगे भाइयों की मौत

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading