जानिए इस “झोलाछाप” “डॉक्टर” ने “कैंसर” सही करने का किया “दावा” – पिलाता है “हरी चटनी”
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर
Kanpur News – मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर बिधनू विकास-खंड के गॉव तकसिंगपुर में बीते कुछ महीनों से कैसंर जैसे घातक रोग को ठीक करने के लिए गॉव में जगह – जगह झोलाछापों द्वारा दुकानें खुली हुई है और सैकड़ो मरीजों की जान से खिलवाड़ करते हुए उनके विश्वास का गलत फायदा उठाकर उन्हें मौत के करीब लेकर जाया जा रहा है। चलिए हम आप को बताते हैं इस पूरे खेल की हकीकत। जो लोगों को बेवकूफ बनाने का काम किया जा रहा है।
गॉव पहुंचते ही मिल जाएगा कैसंर ठीक करने का बड़ा बोर्ड
जैसे ही आप मझावन होते हुए तकसिंगपुर गॉव पहुंचेंगे तो एक छोटी सी पान की गुमटी नुमा दुकान में आपको कैंसर ठीक करने का दवा करते हुए झोलाछाप प्रदीप पुत्र सुरेश मिल जाएगा। पैकेट में हरी चटनी लेकर एक ताकत का इंजेक्शन देकर न जाने कितने कैसंर पीड़ितों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर अपनी जेब भरते हुए नजर आएंगे।
झोलाछाप क्लिनिक को बंद कर बन गया वैध
बताते चले प्रदीप राजपूत पहले विकास-खंड के सीढ़ी इटारा में एक क्लिनिक चलाता था झोलाछाप डॉक्टर में असफल होने के बाद गॉव में जब राकेश राजपूत द्वारा कैंसर की दवा देना शुरू किया गया और देखते ही हजारों मरीजों की लाइन वहां लगने लगी तो प्रदीप ने भी कैंसर ठीक करने का पैंतरा खेला और कुछ माह पूर्व राकेश की मौत के बाद गॉव में आने वाले मरीजों के लिए खुद ही डॉक्टर कैंसर बन गया और उन्हें हरि चटनी की डोज देकर किसी भी तरह का कैसंर ठीक करने का दावा करने लगा। मामले को लेकर जब विभाग के उच्चाधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने ने बताया कि गॉव में कैसंर ठीक करने की दुकान खुली हुई जल्द से जल्द टीम भेजकर उन पर कार्रवाई की जाएगी।