IIT बीएचयू की छात्रा से किया Kiss – कपड़े उतार कर बनाया न्यूड वीडियो – आंदोलित हुए हजारों स्टूडेंट्स
News Desk – उत्तर प्रदेश के वाराणासी से बेहद शर्मनाक और शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जिसको लेकर आईआईटी बीएचयू के हजारों स्टूडेंट विरोध प्रदर्शन पर उत्तर आए हैं। जिनके प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रयास किया जा रहा है कि किसी तरह स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन शांत किया जा सके। वहीं बीएचयू मैनेजमेंट भी आंदोलित छात्र छात्राओं से बात करने का प्रयास लगातार जारी है लेकिन खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था।
शर्मसार था वो वक्त
मामला बीती रात बुधवार का है। जब बीएचयू की एक छात्रा रात के 1:30 बजे घूम रही थी तभी तीन लड़के बुलेट से आते हैं और छात्रा को अकेला देख उसे रोक लेते हैं। फिर छात्रा को किस करते है और फिर छात्रा के कपड़े उतारकर उसका नग्न वीडियो भी बनाते हैं। इसके बाद तीन लड़के छात्रा को छोड़कर फरार हो जाते हैं। इस वारदात से शर्मसार हुई छात्रा किसी तरह अपने आप को बचाकर लौट जाती है।
वाराणासी पुलिस पड़ी अचम्भे में
गुरुवार की सुबह होते ही छात्रा ने जब पुलिस को इसकी जानकारी दी तो सभी अचम्भे में पड़ गए। कुछ ही देर बाद छात्रा के साथ हुई घिनौनी वारदात की खबर पूरे बीएचयू परिसर में आग की तरह फ़ैल गई। जिसके बाद हजारों छात्र छात्राएं विरोध करने पर उतर आए और हंगामा करने लगे। जिसको देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पल पल की खबर शासन को दी जा रही है।
एबीवीपी ने दिया अपना समर्थन
छात्रा के साथ हुए अत्याचार के विरोध में उतरे स्टूडेंट्स के विरोध प्रदर्शन को एबीवीपी ने अपना समर्थन दे दिया है। मौके पर हालात यह हैं कि आंदोलित स्टूडेंट्स अपने हाथों में लिए तख्तियों में साफ़ साफ लिख दिया है कि क्लोज बीएचयू।
खंगाले जा रहे सीसीटीवी
दूसरी तरफ वाराणासी प्रशासन के हाथ पांव फुले हुए हैं। जिसके चलते तत्काल प्रभाव से छात्रा के बयानों के हिसाब से तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और तलाश के लिए आस पास के सीसीटीवी कैमरों के वीडियो देखे जा रहे हैं। साथ ही ख़ुफ़िया तंत्र को अलर्ट कर दिया गया है।