खुलासा सुनकर चौक पड़ी यूपी की खाकी – 24 घंटे में पकड़े गए शातिर चोर

0
20231028_151958
रिपोर्ट – नीरज तिवारी – कानपुर नगर 
 

Kanpur News – यूपी की कानपुर कमिश्नर पुलिस की तेज रफ्तार कार्यशैली ने एक बार फिर से बड़ा खुलासा कर दिया। जिसके चलते खाकी के जवानों ने चौबीस घंटे के अंदर एक चोरी की गई बोलेरों गाड़ी को सकुशल बरामद कर लिया। लेकिन बरामद गाड़ी को चोरी करने वाले चोरों से जो खुलासा हुआ वह बेहद चौकाने वाला और बड़ी सफलता के बराबर था। क्योंकि पकड़े गए चोर कोई हल्के फुल्के चोर नहीं थे बल्कि यह एक बड़ा गैंग था जो अलग अलग जिलों से लग्जरी वाहनों की चोरी  करके अपने शौक पूरे किया करते थे। 

चौकाने वाला था खुलासा

 
दरअसल इस खुलासे का होना तभी तय हो गया था जब कानपुर के घाटमपुर थाना प्रभारी द्वारा चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी वाहनों के बीच से गुजर रही एक बोलेरो गाड़ी को रोका गया और कागज चेक कराने को कहा गया। लेकिन गाड़ी में बैठे लोग कागज नहीं दिखा पाए तो प्रभारी निरीक्षक ने सभी को मय गाड़ी समेत थाने ले आए और पूछताछ शुरू की। तभी पूछताछ में परत दर परत खुलती गई और अंत में जो सच निकला कर आया वह बेहद चौकाने वाला था। क्योंकि प्रभारी महोदय ने जिन लोगों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए पकड़ा था वह शातिर चोर निकले। जो यूपी के अलग अलग जिलों में घूमकर सुनसान इलाकों में कड़ी लग्जरी कारों को अपना निशाना बनाते थे। इसके बाद चोरी की गई कार को सीधे अपने अड्डे पर ले जाकर उसमे डेंट पेण्ट करते हुए उसका स्वरुप बदल देते थे। जिसके चलते इनसे बरामद बोलेरो को फतेहपुर जिले से चोरी किया गया था। जिसका खुलासा चौबीस घंटे के अंदर बरामद कर लिया गया। 
 
गिरफ्तार चोर है कौन 
 
पुलिस के हत्थे जो शातिर चोर चढ़े हैं उनमे रोहित सचान उर्फ़ विकास कानपुर नगर, ट्रांसु उर्फ़ प्रांशु कानपुर नगर, अमन उर्फ़ छोटू सोनकर कानपुर नगर और आशीष गुप्ता उर्फ़ छोटू कानपुर नगर शामिल हैं। 
 
पुलिस की जाबांज टीम 
 
गिरफ्तार करने वाली टीम में घाटमपुर कोतवाली प्रभारी पवन कुमार, उप निरीक्षक दिनेश चंद्र, अरुण कुमार, आनंद कुमार, आरक्षी ऋषि यादव और महेंद्र सिंह शामिल थे।   

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading